बिहार के लखीसराय जंगल से पुलिसकर्मी का शव बरामद भ्रष्टाचार मामले में केतन देसाई के खिलाप पेशी वारंट जारी लंदन में पीटने से हुई थी भारतीय दुकानदार की मौत आर्थिक संकट से जूझ रहा है तालिबान: अमेरिकी जनरल दुबई में 13,000 लोगों ने अपनाया इस्लाम धर्म औरंगजेब की लिखी कुरान की प्रति होगी नीलाम ग्रुप बाहर नहीं निकाल रहा, छोड़ने की इच्छा मेरीः रतन-टाटा दीपिका तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण के करीब कोर्ट में आरोपी तिकड़ी का बचाव करेगा पाकिस्तान
सुप्रीम कोर्ट का असर: गरीबों को 25 लाख टन अनाज
रेलवे ने नयी दिल्ली से गुवाहाटी के बीच 31 मार्च से एक नयी राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की शुक्रवार को घोषणा की। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी।
उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता के मुताबिक गाड़ी संख्या 2236 नयी दिल्ली गुवाहाटी साप्ताहिक ट्रेन 31 मार्च से प्रत्येक बुधवार को सुबह साढे नौ बजे नयी दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन शाम सात बजे गुवाहाटी पहंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 2235 दो अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को सुबह पांच बजकर 55 मिनट पर गुवाहाटी से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर नयी दिल्ली पहुंचेगी।
इस साप्ताहिक राजधानी ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का एक, वातानुकूलित टू टीयर के तीन और वातानुकूलित थ्री टीयर के दस डिब्बों के अलावा दो रसोईयान होगा। यह ट्रेन रास्ते में मुरादाबाद, बरेली, लखनड, वाराणसी, बलिया, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबेहर, न्यू अलीपुर द्वार, कोकराक्षाड़ और न्यू बोंगाईगांव स्टेशनों पर रूकेगी ।

ई-मेल

लिखे (0)









