पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
खुदरा क्षेत्र में FDI को लोकसभा की मंजूरी से उद्योग जगत खुश
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:06-12-12 02:10 PM
भारतीय उद्योग जगत ने बहु ब्रांड खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को लोकसभा की मंजूरी का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे विदेशी निवेशकों को मजबूत संकेत जाएगा और सरकार को आर्थिक सुधारों को आगे और बढ़ाने में मदद मिलेगी।
उद्योग मंडल फिक्की के अध्यक्ष आरवी कनोडिम्या ने कहा है कि यह एक स्वागत योग्य घटनाक्रम है। हम इस मुद्दे पर सरकार का पूरा समर्थन करते हैं। देश को आगे बढ़ना है। हमें विदेशी निवेशकों को मजबूत संकेत देना है।
इसी तरह की राय जाहिर करते हुए सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण बात है। इससे सरकार को महत्वपूर्ण सुधारों को लागू करने का विश्वास मिलेगा। इस कदम निश्चित रूप से सरकार को और सुधारों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भी इसे एक बड़ा सकारात्मक कदम बताया। एसोसिएशन के सीईओ कुमार राजगोपालन ने कहा कि यह उन लोगों के लिए एक और उत्साहजनक कदम है, जो भारत में निवेश की तैयारी में हैं।
पैंटालून रिटेल इंडिया के संयुक्त प्रबंध निदेशक राकेश बियाणी ने कहा कि यह एक स्वागत योग्य घटनाक्रम है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही इस फैसले को लागू किया जाएगा। भारतीय खुदरा क्षेत्र के लिए एफडीआई अच्छा कदम है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
