फोटो गैलरी

Hindi Newsदेवघर के डॉक्टरों ने लगाया काला बिल्ला

देवघर के डॉक्टरों ने लगाया काला बिल्ला

महाराष्ट्र में डॉक्टर के साथ हुए बदसलूकी के विरोध में देवघर आइएमए की ओर से काला बिल्ला लगाकर विरोध व्यक्त किया गया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने काला बिल्ला लगाकर मरीजों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान किया।...

देवघर के डॉक्टरों ने लगाया काला बिल्ला
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Mar 2017 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र में डॉक्टर के साथ हुए बदसलूकी के विरोध में देवघर आइएमए की ओर से काला बिल्ला लगाकर विरोध व्यक्त किया गया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने काला बिल्ला लगाकर मरीजों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान किया। महाराष्ट्र की घटना को लेकर पूरे देश में आइएमए की ओर से विरोध किया जा रहा है।

देवघर आइएमए के सचिव डॉ. शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि आए दिन डॉक्टरों के साथ इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। लगातार हो रही घटना से डॉक्टरों के बीच भय का वातारण बना हुआ है। डॉक्टर अपने आप को असुरक्षित व असहज महसूस कर रहे हैं। जिससे मरीजों को स्वास्थ्य सेवा देने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर वक्त उनलोगों को किसी अनहोनी का डर सताता रहता है। घटनाओं को लेकर डॉक्टरों की ओर से सुरक्षा सुविधा मुहैया कराए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है।

कहा कि बगैर सुरक्षा के मरीजों को सेवा में कठिनाई महसूस हो रही है। सरकार व जिला प्रशासन डॉक्टरों को सुरक्षा मुहैया कराए ताकि बेहतर तरीके मरीजों को सेवा दी जा सके। साथ ही आइएमए ने सरकार से मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की है। विरोध करने वालों में डॉ. वी पी सिंह, डॉ. रामनाथ प्रसाद, डॉ. एन एल पंडित, डॉ. एल पी ब्रह्मचारी सहित अन्य डॉक्टर मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें