फोटो गैलरी

Hindi Newsदिनभर रहा पानी का संकट, आज सुधरेंगे हालत

दिनभर रहा पानी का संकट, आज सुधरेंगे हालत

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाताभीषण पानी का संकट बुधवार को भी दिल्ली में जारी रहा। दिन भर लोग पानी की किल्लत से जूझे थे। अब गुरुवार को इस आपूर्ति के सामान्य होने के आसान है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद...

दिनभर रहा पानी का संकट, आज सुधरेंगे हालत
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 17 May 2017 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाताभीषण पानी का संकट बुधवार को भी दिल्ली में जारी रहा। दिन भर लोग पानी की किल्लत से जूझे थे। अब गुरुवार को इस आपूर्ति के सामान्य होने के आसान है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि हरियाणा ने दिल्ली का पानी छोड़ दिया है। गुरुवार को पानी की स्थिति सामान्य होने के आसार है। उन्होंने कहा कि हम स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। बोर्ड के मुताबिक वजीराबाद, ओखला व चंद्रावल प्लांट गुरुवार से सामान्य आपूर्ति शुरू कर देंगे। बोर्ड के मुताबिक हथिनी कुंड बैराज से पानी कमी होने के बाद दिल्ली के लिए हरियाणा ने पानी की कमी कर दी थी। इस वजह से प्लांट का उत्पादन प्रभावित हो रहा था और जिस वजह से काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। इसका असर दिल्ली के लाखों उपभोक्ताओं पर पड़ रहा था। पानी नहीं मिल पाने की वजह से 40 प्रतिशत तक पानी की कटौती चल रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा से छोड़ा गया पानी 4 घंटे में दिल्ली तक पहुंचता है। इस पानी की मदद से सुबह से ही आपूर्ति को सामान्य करने में मदद मिलेगी।इन इलाकों में था संकटजगतपुर, गोपालपुर, मुखर्जी नगर, गुजरेवाला टाउन, मॉडल टाउन, निरंकारी कॉलोनी, हकीकत नगर, किंग्सवे कैंप, आजादपुर, जहांगीरपुरी, आदर्श नगर, वजीराबाद, पंजाबी बाग, समेत आसपास के इलाके। 40 एमजीडी की आई थी कमीकैनाल का स्तर गिरने की वजह से पानी के उत्पादन में 40 एमजीडी पानी की कमी आई थी। जल बोर्ड का कहना है कि जैसे ही ताल का स्तर गिरने लगता है तो इसका असर उत्पादन पर होता है। इस संकट में प्लांट की आपूर्ति को 30 प्रतिशत तक कम करना पड़ा था। भीषण गर्मी होने की वजह से यह एक बड़ा संकट बन गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें