केजरीवाल के खिलाफ एसीबी में शिकायत दर्ज कराएगी कांग्रेस
आम आदमी पार्टी दो मंत्रियों के भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे होने के पर दिल्ली कांग्रेस मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एसीबी में शिकायत दर्ज कराएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि...
आम आदमी पार्टी दो मंत्रियों के भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे होने के पर दिल्ली कांग्रेस मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एसीबी में शिकायत दर्ज कराएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि केजरीवाल पर सोमवार को वह भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) में शिकायत दर्ज कराएंगे।
एसीबी से जांच की मांग करेंगे कि केजरीवाल मंत्रिमंडल के भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे दो मंत्रियों को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट देने और उनके मंत्री के रूप में चुनने में मुख्यमंत्री की क्या भूमिका रही है।
बीते दिनों केजरीवाल सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री आसिम अहमद खान को मुख्यमंत्री ने एक बिल्डर से छह लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में मंत्रिमंडल से हटाया था। इसके अलावा पूर्व कानून मंत्री जितेन्द्र तोमर ने भी फर्जी डिग्री मामले में मंत्रिमंडल छोड़ा था।
इन मंत्रियों को केजरीवाल सरकार द्वारा नियुक्त किया गया था। दोनों ही लंबे समय तक अपना कार्यभार संभाले रहे। इन मामलों में सरकार की भूमिका किस तरह की रही है, इसके बारे में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अजय माकन एसीबी मीणा से मुलाकात करेंगे।