फोटो गैलरी

Hindi Newsदक्षिणी निगम पर उत्तरी निगम ने 864 करोड़ का दावा किया

दक्षिणी निगम पर उत्तरी निगम ने 864 करोड़ का दावा किया

उत्तरी निगम ने दक्षिणी निगम पर किराए और बिजली-पानी जैसे खर्च के लिए 864 करोड़ रुपये का दावा किया है। इसमें से लगभग दो सौ करोड़ रुपये की राशि अगले वित्त वर्ष मे चुकाए जाने की उम्मीद उत्तरी निगम ने...

दक्षिणी निगम पर उत्तरी निगम ने 864 करोड़ का दावा किया
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 06 Dec 2016 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तरी निगम ने दक्षिणी निगम पर किराए और बिजली-पानी जैसे खर्च के लिए 864 करोड़ रुपये का दावा किया है। इसमें से लगभग दो सौ करोड़ रुपये की राशि अगले वित्त वर्ष मे चुकाए जाने की उम्मीद उत्तरी निगम ने जाहिर की है। 

सिविक सेंटर पर मालिकाने हक को लेकर उत्तरी निगम व दक्षिणी निगम के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तरी निगम का कहना है कि सिविक सेंटर उसके अधिकार क्षेत्र में हैं। इसलिए इस पर मालिकाना हक उसका है। वहीं, दक्षिणी निगम का मुख्यालय भी सिविक सेंटर में है। उत्तरी निगम इसके लिए दक्षिणी निगम से किराया मांग रहा है। इस संबंध में एक बार दक्षिणी निगम के एक अधिकारी का कार्यालय भी सील किया जा चुका है। 

अगले वित्त वर्ष के लिए बजट प्रस्तावों में भी उत्तरी निगम के आयुक्त प्रवीण गुप्ता ने इसका जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि किराया, बिजली, पानी, सुरक्षा व अन्य सेवाओं के एवज में दक्षिणी निगम पर 864 करोड़ रुपये के लगभग बकाया बनता है। इसमें से कम से कम 200 करोड़ रुपया अगले वित्त वर्ष में अदा किया जाना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें