फोटो गैलरी

Hindi Newsचलती वैन में भिड़े तिहाड़ के कैदी, 2 की हत्या

चलती वैन में भिड़े तिहाड़ के कैदी, 2 की हत्या

तिहाड़ जेल से राहिणी अदालत में पेशी के लिये लाये गये कैदियों के दो गुटों के बीच आज पुलिस वैन में ही खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें दो की मौत हो गयी और पांच घायल हो गये। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार...

चलती वैन में भिड़े तिहाड़ के कैदी, 2 की हत्या
एजेंसीTue, 25 Aug 2015 10:35 PM
ऐप पर पढ़ें

तिहाड़ जेल से राहिणी अदालत में पेशी के लिये लाये गये कैदियों के दो गुटों के बीच आज पुलिस वैन में ही खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें दो की मौत हो गयी और पांच घायल हो गये।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नौ कैदियों को तिहाड़ जेल से रोहिणी अदालत लाया गया था। शाम को जब उन्हें वापस वैन से जेल ले जाया जा रहा था तो दोनों गुटों में खूनी जंग हो गयी, जिसमें दो की मौत हो गयी और पांच घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना शाम को करीब साढे चार बजे हुई। मरने वाले कैदी पारस गोल्डी और प्रदीप भोला हैं।

सूत्रों के अनुसार वैन में जब कैदियों के बीच झड़प हुई उस समय दो पुलिसकर्मी उसमें थे। पुलिसकर्मी वैन को सीधे मंगोलपुरी के भगवान महावीर अस्पताल ले गये। पुलिस के अनुसार अस्पताल लाये जाने पर दो कैदियों को मृत घोषित कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार वैन में कुल नौ कैदी थे, जिन्हें दो गुटों में रखा गया था। एक गुट मे सात और दूसरे में दो कैदी थे। पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता धारा 302 के तहत का मामला मंगोलपुरी थाने में दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार झगड़ा नीरज बवानिया और नीतू दाबोदिया गैंग में हुआ। सभी कैदी हत्या के मामले में जेल में हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें