फोटो गैलरी

Hindi Newsकेजरीवाल को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए : कांग्रेस

केजरीवाल को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए : कांग्रेस

कांग्रेस ने रविवार को कहा कि दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आम आदमी पार्टी (आप)के वरिष्ठ नेता कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं इसलिए मुख्यमंत्री को...

केजरीवाल को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए : कांग्रेस
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 07 May 2017 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने रविवार को कहा कि दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आम आदमी पार्टी (आप)के वरिष्ठ नेता कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं इसलिए मुख्यमंत्री को तत्काल पद से इस्तीफा देना चाहिए। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार का खुलासा होने के तत्काल बाद आयोजित सम्मेलन में कहा कि श्री मिश्रा के आरोप अत्यंत गंभीर हैं और इसके आधार पर श्री केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि'आप'के एक बड़े नेता ने केजरीवाल पर राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैने से अवैध रूप से दो करोड़ रुपए नकद लेने का आरोप लगाया है। यह गंभीर ममाला है और इसकी जांच होनी चाहिए तथा जांच का काम पूरा होने तक नैतिक रूप से श्री केजरीवाल को पद पर नहीं रहना चाहिए।

माकन ने कहा कि भ्रष्टाचार का मामला'आप' के लिए नया नहीं है। खुद को ईमानदार कहने वाली इस पार्टी के नेता भ्रष्टाचार में डूबे हैं। शंगुलू कमेटी की रिपोर्ट में भी केजरीवाल सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं लेकिन इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के इस खुलासे के बाद उनकी पाटीर् दिल्ली सरकार के खिलाफ मंगलवार से हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें