फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली भर में कांग्रेस करेगी दो सौ जनसंवाद

दिल्ली भर में कांग्रेस करेगी दो सौ जनसंवाद

दिल्ली भर में कांग्रेस दो सौ से ज्यादा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके जरिए नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यक्रम को जन-जन तक ले जाया जाएगा। इस तरह के पहले जनसंवाद कार्यक्रम...

दिल्ली भर में कांग्रेस करेगी दो सौ जनसंवाद
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Mar 2017 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली भर में कांग्रेस दो सौ से ज्यादा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके जरिए नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यक्रम को जन-जन तक ले जाया जाएगा। इस तरह के पहले जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन भारत नगर में किया गया।

'नाले' की चाट पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस के जनसंवाद कार्यक्रम में आम लोगों से सवाल-जवाब होगा। 'दिल्ली की बात-दिल के साथ' की थीम पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में आम जनता भी निगम के बारे में अपने विचार व्यक्त कर सकेगी। माकन ने कहा कि निगम की सत्ता में आने पर कांग्रेस कोई भी नया टैक्स नहीं लगाएगी। बल्कि पहले से मौजूद टैक्स की दरों में भी कमी की जाएगी। उन्होंने कहा कि निगम को टोल टैक्स के जरिए 1922 करोड़ की आय होनी चाहिए। जबकि आय सिर्फ 300 करोड़ की हो रही है। विज्ञापन से 1000 करोड़ एकत्र हो सकते हैं। पर उत्तरी निगम सिर्फ 30 करोड़ का राजस्व प्राप्त करता है। रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को लाइसेंस देकर निगम छह सौ करोड़ रुपये का राजस्व कमा सकता है।

माकन ने कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस दो साल के अंदर निगम को आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनाएगी। माकन ने सफाई कर्मचारियों को नियमित करने और उनके एरियर का तत्काल भुगतान करने का भी वायदा किया। निगम के चारों कोने में खड़े कचरे के पहाड़ों को खतम करने के लिए कचरे के पृथक्करण करने और स्थानीय स्तर पर ही कचरा निस्तारण की व्यवस्था करने की भी बात उन्होंने कही। कार्यक्रम के दौरान माकन ने स्थानीय लोगों द्वारा पूछे गए तमाम सवालों का भी जवाब दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें