फोटो गैलरी

Hindi Newsकार में झुलसी बच्चियों की मौत

कार में झुलसी बच्चियों की मौत

सुल्तानपुरी के कृष्ण विहार कालोनी में खड़ी कार के अंदर आग लगने से झुलसने वाली दोनों बच्चियों की शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को दोनों बच्चियों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। गुरुवार...

कार में झुलसी बच्चियों की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 25 Mar 2017 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सुल्तानपुरी के कृष्ण विहार कालोनी में खड़ी कार के अंदर आग लगने से झुलसने वाली दोनों बच्चियों की शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को दोनों बच्चियों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। गुरुवार सुबह हुए इस हादसे में बच्चियां 50 से 55 फीसदी तक झुलस गई थी।

पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे कृष्ण विहार स्थित एक घर के बाहर खड़ी कार में आग लग गई थी। हादसे के समय तीन वर्षीय दीपांशी और दो वर्षिय लक्षिता कार के अंदर खेल रहे थे। परिजनों ने कार के शीशे तोड़कर आग को बुझाया और दोनों बच्चियों को झुलसी हालत में अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के चलते गुरुवार सुबह ही संजय गांधी अस्पताल से बच्चियों को सफदरजंग रेफर कर दिया गया था।

वहां उपचार के दौरान शुक्रवार देर शाम दोनों बच्चियों की मौत हो गई। फिलहाल कार में आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। सुल्तानपुरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें