फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा मुख्यालय में होली-दिवाली साथ मनी

भाजपा मुख्यालय में होली-दिवाली साथ मनी

भाजपा मुख्यालय में शनिवार को होली और दिवाली एक साथ मनाई गई। पांच राज्यों के चुनाव नतीजों में शुरुआती बढ़त के साथ ही सुबह नौ बजे से जश्न का माहौल शुरू हो गया। दोपहर में जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के...

भाजपा मुख्यालय में होली-दिवाली साथ मनी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 11 Mar 2017 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा मुख्यालय में शनिवार को होली और दिवाली एक साथ मनाई गई। पांच राज्यों के चुनाव नतीजों में शुरुआती बढ़त के साथ ही सुबह नौ बजे से जश्न का माहौल शुरू हो गया। दोपहर में जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर जश्न अपने चरम पर था। पूरा अशोक रोड काफी समय तक रंग-अबीर के साथ कानफोड़ू आतिशबाजी के शोर में डूबा रहा।

सुबह नौ बजे से शुरू हुआ जश्न शाम तक चलता रहा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भी कार्यकर्ताओं के बीच से अपने कक्ष तक पहुंचने में काफी देर लगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और सफलता का श्रेय करोड़ों कार्यकर्ताओं को दिया। मुख्यालय के बाहर व भीतर एक बड़ी टी वी स्क्रीन लगाई गई थी, जिस पर नतीजों का सीधा प्रसारण हो रहा था। जैसे जैसे रुझान बढ़ते, कार्यकर्ताओं का मोदी मोदी का शोर तेज हो जाता। कार्यकर्ता गुलाल उड़ाते झूमने लगते थे। पूरा अशोक रोड व मुख्यालय भाजपा के झंडो व बैनरों से पटा पड़ा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें