निगम चुनाव में आप ने चौथी सूची जारी की
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में रविवार देर रात प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें 14 उम्मीदवार शामिल हैं। अभी तक आप ने नगर निगम के 272 वार्डों में से 262 उम्मीदवारों की घोषणा...
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में रविवार देर रात प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें 14 उम्मीदवार शामिल हैं। अभी तक आप ने नगर निगम के 272 वार्डों में से 262 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
चौथी सूची में मटिया महल से अकील नन्नू, कुरैश नगर से शाहीन कुरैशी, बवाना से रमेश सहरावत, रोहिणी आई से नीरू अग्रवाल, दक्षिणी ईशापुर से कविता डागर, रोहिणी बी से अनु बिंदल, सुल्तानपुरी-ए से संजय खिड़वालिया, सुल्तानपुरी-बी से नंद राम बागड़ी, सुल्तानपुरी-सी से बेबी, देवनगर से ज्योति बारिवाल, रंजीत नगर से जसबीर कौर, इंदरपुरी से संगीता बंसल, जीटीबी नगर से विशाल चोपड़ा और मंगलापुरी से नरेंद्र कुमार शामिल हैं।