फोटो गैलरी

Hindi Newsसगे भाई ने किया बहनों के साथ दुष्कर्म

सगे भाई ने किया बहनों के साथ दुष्कर्म

तिलक नगर इलाके में एक युवक 17 साल बहन के साथ बलात्तकार करता रहा। वहीं 13 साल की बहन के साथ छेड़खानी कर रहा था। किसी को कुछ भी बताने पर उसने जानसे मारने की धमकी दी। इसके बाद मामले की जानकारी एनजीओ के...

सगे भाई ने किया बहनों के साथ दुष्कर्म
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 23 Jan 2017 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

तिलक नगर इलाके में एक युवक 17 साल बहन के साथ बलात्तकार करता रहा। वहीं 13 साल की बहन के साथ छेड़खानी कर रहा था। किसी को कुछ भी बताने पर उसने जानसे मारने की धमकी दी। इसके बाद मामले की जानकारी एनजीओ के माध्यम से पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 20 साल का युवक तिलक नगर में ही अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार को एनजीओ पदाधिकारी अपने साथ पुलिस टीम लेकर लड़कियों के घर पहुंची। यहां पीडि़त किशोरियों ने बताया कि इस बात की जानकारी उसकी मां को भी है। लेकिन मां ने यह बात इज्जत के खातिर नहीं बताई। पुलिस ने बताया कि किशोरी के पिता की एक साल पहले मौत हो चुकी है, वहीं उसकी मां को ब्रेन ट्यूमर है। पुलिस ने इसके बाद किशोरियों का मेडिकल कराया। जिसमें दुष्कर्म की पुिष्ट हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें