फोटो गैलरी

Hindi Newsडॉलर के केमिकल और कागज के साथ नाईजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

डॉलर के केमिकल और कागज के साथ नाईजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

इंदि रा गांधी हवाईअड्डे पर डॉलर छापने वाले केमिकल और कागज के साथ एक नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार किया गया है। आरोपी इस केमिकल के माध्यम से नकली डॉलर बनाकर लोगों के साथ ठगना चाहता था, फिलहाल पुलिस इस...

डॉलर के केमिकल और कागज के साथ नाईजीरियाई नागरिक गिरफ्तार
Tue, 06 Jun 2017 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

इंदि रा गांधी हवाईअड्डे पर डॉलर छापने वाले केमिकल और कागज के साथ एक नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार किया गया है। आरोपी इस केमिकल के माध्यम से नकली डॉलर बनाकर लोगों के साथ ठगना चाहता था, फिलहाल पुलिस इस केमिकल की जांच कर रही है कि यह किस केमिकल से बना था।

आरोपी को तब पकड़ा गया जब वह शुक्रवार को इंडिगो की फ्लाइट से कोलकाता जा रहा था, उसकी पहचान माइक डैनी एफे के तौर पर हुई। जब उसके पास मौजूद सामान की जांच की गई तो पता चला कि उसके पास डॉलर के बनाने वाले कागज और केमिकल है। इसके बाद डोमेस्टिक एयरपोर्ट थाने की पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि उसका असली नाम गैब्रिएल ब्लेसिंग एफे है। उसने पूछताछ में माना कि उसका पासपोर्ट और वीजा भी नकली है। वह 2012 में पहली बार भारत अइाया था, इसके बाद वह अगले साल वापस चला गया। बाद में वह 2015 में फिर से भारत बिजनेस वीजा पर आया। इस दौरान मुंबई और दिल्ली में कई जगह रहा। पूछताछ में उसने बताया कि उसके कोलकाता में रहने वाले दोस्त टोनी ने डॉलर के आकार के कागज लाने को कहा था। इस सामान को उसे एक अन्य नाईजीरियाई नागरिक ऑस्कर ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दिया था। गैब्रिएल ने बताया कि ये लोग कोलकाता के एक व्यापारी को चूना लगाना चाहते थे। आरोपी के पास से पुलिस को 14 कागल के बंडल और एक केमिकल की बोतल मिली है। हरेक बंडल में 100 कागज थे, पुलिस इस मामले में टोनी और ऑस्कर की भी तलाश कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें