LS से AK पर वार: CM ने शिक्षा के नाम पर झूठे वादे किए- मनोज तिवारी
दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा ने आज आरोप लगाया कि दिल्ली में शिक्षा की स्थिति काफी खराब है और स्कूलों की कमी के कारण बच्चे पूरे सप्ताह में नहीं पढ़ पाते और शिक्षकों की स्थिति काफी...
दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा ने आज आरोप लगाया कि दिल्ली में शिक्षा की स्थिति काफी खराब है और स्कूलों की कमी के कारण बच्चे पूरे सप्ताह में नहीं पढ़ पाते और शिक्षकों की स्थिति काफी दयनीय है।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (दूसरा संशोधन) विधेयक पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से झूठे वादे किये।
दिल्ली: पिछले 3 सालों में 73 सांसदों और विधायको के घरों में हुई चोरी
उन्होंने कहा कि दिल्ली की आप सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 500 स्कूल और 20 कालेज खोलने का वादा किया था लेकिन इस बारे में जमीन देने की सिफारिश तक नहीं की गई। केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली समेत किसी भी प्रदेश के किसी स्कूल में अगर मध्याह्न भोजन में चूहे मिलते हैं तो इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय को इस पर कार्रवाई करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहा है और संविदा शिक्षकों को नियमित करने के आप के वादे के बारे में पूछे जाने पर सरकार उन्हें पद से हटाने की धमकी दे रही है।
मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में शिक्षा के नाम पर खिलवाड़ किया जा रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने देश में शिक्षा व्यवस्था को छिन्न भिन्न करने का काम किया है।
नोएडा हमला: नाइजीरियन छात्रों पर अटैक, सुषमा ने योगी से मांगी रिपोर्ट