फोटो गैलरी

Hindi Newsकेदानाथ में हुई बर्फबारी

केदानाथ में हुई बर्फबारी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में बुधवार को बर्फबारी हुई। केदारधाम के कपाट बंद होने से पहले हुई बर्फबारी से केदारनाथ में ठंड बढ़ गई है। यहां पहुंचे तीर्थयात्रियों को भी ठंड से मुश्किलें उठानी पड़ी।...

केदानाथ में हुई बर्फबारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Oct 2016 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में बुधवार को बर्फबारी हुई। केदारधाम के कपाट बंद होने से पहले हुई बर्फबारी से केदारनाथ में ठंड बढ़ गई है। यहां पहुंचे तीर्थयात्रियों को भी ठंड से मुश्किलें उठानी पड़ी। बुधवार को केदारनाथ में सुबह मौसम ठीक था। दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव आ गया। दोपहर 2 बजे से केदारनाथ में बर्फबारी शुरू हुई जो सांय 5 बजे तक हुई। करीब 2 से 3 इंच बर्फ गिरने से केदारनाथ में ठंड बंढ़ गई है। हल्की बर्फबारी देर सांय तक जारी रही। इधर बर्फबारी होने से केदारनाथ में पहुंचे यात्रियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। इधर केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले हुई बर्फबारी से यह आशंका जताई जाने लगी है कि कपाट बंद तक यहां काफी ठंड हो जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें