फोटो गैलरी

Hindi Newsसफाई निरीक्षक से बदसलूकी पर दो कर्मचारियों को नोटिस जारी

सफाई निरीक्षक से बदसलूकी पर दो कर्मचारियों को नोटिस जारी

नगर निगम के मायापुर सर्किल के सफाई निरीक्षक से बदसलूकी की शिकायत पर नगर निगम के दो कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिये गये हैं। दोनों कर्मचारियों को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया...

सफाई निरीक्षक से बदसलूकी पर दो कर्मचारियों को नोटिस जारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 04 Feb 2017 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम के मायापुर सर्किल के सफाई निरीक्षक से बदसलूकी की शिकायत पर नगर निगम के दो कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिये गये हैं। दोनों कर्मचारियों को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।नगर निगम के सफाई निरीक्षक अमित सिंह नेगी ने सफाई कर्मचारियों पर बदसलूकी का आरोप लगाया था। क्षेत्र के सफाई नायक पर कार्य में लापरवाही की शिकायत भी की गई थी। अब दोनों कर्मचारियों को नोटिस जारी हो गए हैं। सफाई नायक अभिनव कुमार व कर्मचारी सुरेन्द्र को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। सफाई निरीक्षक अमित नेगी का लिखित शिकायती पत्र प्राप्त हुआ था । इसमें सफाई नायक की लापरवाह कार्यशैली के साथ ही एक कर्मचारी के खिलाफ बदसलूकी की शिकायत की गई थी। दोनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। रविन्द्र दयाल, सहायक नगर अधिकारी, नगर निगम, हरिद्वार दो और कर्मचारियों को नोटिस जारी नगर निगम परिसर में एक कर्मचारी की गुमशुदगी के पोस्टर लगा दिये गये थे । इसकी शिकायत पोस्टर में छपी फोटो वाले कर्मचारी ने नगर निगम अधिकारियों से की थी। शिकायत में कर्मचारी ने दो निगम कर्मचारियों पर यह हरकत करने का आरोप लगाया था। इन दोनों कर्मचारियों को भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें