फोटो गैलरी

Hindi Newsभोजनमाताओं ने धरना देकर जताया रोष

भोजनमाताओं ने धरना देकर जताया रोष

अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत भोजन माताओं ने परेड मैदान में धरना देकर सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया। उन्होंने सरकार पर उनकी घोर उपेक्षा का आरोप भी लगाया। परेड मैदान में भोजन माताओं का धरना चल रहा है।...

भोजनमाताओं ने धरना देकर जताया रोष
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 06 Jan 2017 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत भोजन माताओं ने परेड मैदान में धरना देकर सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया। उन्होंने सरकार पर उनकी घोर उपेक्षा का आरोप भी लगाया।

परेड मैदान में भोजन माताओं का धरना चल रहा है। आचार संहिता लगने के बावजूद वह अपना आंदोलन खत्म करने को तैयार नहीं है। शुक्रवार को भी राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोइया एकता संघ के बैनर तले भोजन माताएं धरने पर बैठी। धरने के दौरान भोजन माताओं ने कहा कि सरकार वार्ता के लिए समय नहीं दे रही है। जिससे भोजनमाताओं में खासा आक्रोश बना हुआ है। बीते बुधवार से भोजन माताएं धरने पर बैठी हैं, लेकिन उनकी मांगों को लेकर कोई भी सुनवाई नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को लेकर कई बार आश्वासन दे चुकी है। फिर भी मांगे पूरी नहीं हो रही है। जब तक भोजन माताओं की मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन खत्म नहीं किया जाएगा। धरने में संघ की राष्ट्रीय महासचिव काजल कटारिया, राज कटारिया, छावा देवी, उपेंद्र आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें