फोटो गैलरी

Hindi Newsवंदना ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान : मुख्यमंत्री

वंदना ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महिला हॉकी की एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान वंदना कटारिया को शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदना ने पूरे विश्व में उत्तराखंड का मान...

वंदना ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान : मुख्यमंत्री
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 08 Nov 2016 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महिला हॉकी की एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान वंदना कटारिया को शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदना ने पूरे विश्व में उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। वहीं युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर वंदना कटारिया को सम्मान और प्रोत्साहन देने की मांग की है।हरिद्वार की वंदना कटारिया के नेतृत्व में बीते दिनों भारतीय महिला हॉकी टीम ने सिंगापुर में चीन को हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस जीत पर टीम की कप्तान वंदना कटारिया को देशभर से बधाई और शुभकामनायें मिल रही हैं। खिताब जीतने के तीन दिन बाद भी हरिद्वार की वंदना को अपने ही घर में प्रदेश सरकार की ओर से कोई शुभकामना और बधाई संदेश नहीं दिया गया था। मंगलवार के अंक में आपके प्रिय समाचार पत्र ‘हिन्दुस्तान ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। मंगलवार को ही मुख्यमंत्री हरीश रावत उत्तरी हरिद्वार स्थित आश्रम में आयोजित महिला कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करने पहुंचे। प्रशिक्षण शिविर में उन्होंने वंदना कटारिया की जमकर तारीफ की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदना ने भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान बनकर हरिद्वार का मान बढ़ाया है। वंदना के नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वंदना भारतीय टीम को और बड़े खिताब दिलाएंगीं। वंदना को बनाएं ब्रांड एंबेसडरयुवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को ज्ञापन देकर वंदना कटारिया को प्रोत्साहित करने की मांग की है। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामविशाल देव ने कहा कि हरिद्वार निवासी वंदना कटारिया ने महिला हॉकी टीम की कमान संभालते ही देश को बड़ा खिताब दिलाया है। फाइनल में चीन को हराना देशवासियों के लिए गौरवपूर्ण पल रहा। उन्होंने वंदना को उत्तराखंड में खेल और महिला सशक्तिकरण का ब्रांड एंबेसडर बनाने और सरकार की ओर से एक आवास भेंट करने की मांग की। हरिद्वार में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए रोशनाबाद स्टेडियम में आधुनिक सुविधायें उपलब्ध कराने की मांग की। युवा कांग्रेस का कहना है कि वंदना को प्रोत्साहित करने से अन्य युवा खिलाड़ियों का भी उत्साह बढ़ेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें