फोटो गैलरी

Hindi Newsशर्मनाक: भाजपा नेता ने दफ्तर में घुसकर महिला अधिकारी से की छेड़छाड़

शर्मनाक: भाजपा नेता ने दफ्तर में घुसकर महिला अधिकारी से की छेड़छाड़

उत्तराखंड में भाजपा नेताओं की शर्मनाक हरकत सामने आई है। एक नेता पर जहां मुख्य शिक्षा अधिकारी से अभद्र व्यवहार और गाली गलौच का आरोप है। वहीं दूसरे नेता पर एक महिला ने रेप के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया...

शर्मनाक: भाजपा नेता ने दफ्तर में घुसकर महिला अधिकारी से की छेड़छाड़
लाइव हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनWed, 10 May 2017 12:01 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड में भाजपा नेताओं की शर्मनाक हरकत सामने आई है। एक नेता पर जहां मुख्य शिक्षा अधिकारी से अभद्र व्यवहार और गाली गलौच का आरोप है। वहीं दूसरे नेता पर एक महिला ने रेप के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों ही मामलों में सोशलमीडिया पर भाजपा की जमकर खिंचाई हो रही है। कई यूजर्स ने भाजपा नेताओं के कृत्य की आलोचना की है।

हरिद्वार की प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. पुष्पा रानी वर्मा ने भाजपा नेता नवनीत परमार पर कार्यालय में घुसकर अश्लील हरकत और गाली गलौच करने का आरोप लगाते हुए सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सीईओ ने कहा है कि, नवनीत परमार अपने हस्ताक्षर को सीईओ से प्रमाणित कराने के लिए कार्यालय में आया। इनकार करने पर परमार ने गाली-गलौच और अश्लील हरकत की। थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी नवनीत परमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि नवनीत परमार भाजपा से जुड़े हैं और इन दिनों लोक अधिकार मंच के महामंत्री हैं। आरोपी नेता भाजपा किसान मोर्चा का पदाधिकारी भी रह चुका है।

खटीमा में भाजपा नेता पर रेप के प्रयास का केस

खटीमा में एक राइस मिलर से कथित तौर पर रंगदारी मांगने पर कांग्रेस के निशाने पर आए भाजपा नेता पर अब महिला ने दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर भाजपा नेता देवेंद्र चंद के खिलाफ छेड़छाड़, दुष्कर्म की कोशिश और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। महिला ने नेता पर घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। नेता पर एक युवक को सहकारिता विभाग में पक्का करने के नाम पर 7 लाख रुपये लेने का भी आरोप लगाया है। महिला पुलिस को घटना की सीसीटीवी फुटेज भी देगी। भाजपा नेता देवेंद्र ने आरोपों को साजिश बताया है। चंद इसी साल दो फरवरी को यशपाल आर्य की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी का कहना है कि चंद से भाजपा से कोई संबंध नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें