फोटो गैलरी

Hindi Newsपदोन्नति प्रक्रिया लटकाए जाने पर संघ ने जताई नाराजगी

पदोन्नति प्रक्रिया लटकाए जाने पर संघ ने जताई नाराजगी

सचिवालय में समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी पदों पर पदोन्नति न होने पर सचिवालय संघ ने नाराजगी जताई। पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से 250 कर्मचारी समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी के...

पदोन्नति प्रक्रिया लटकाए जाने पर संघ ने जताई नाराजगी
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 19 May 2017 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

सचिवालय में समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी पदों पर पदोन्नति न होने पर सचिवालय संघ ने नाराजगी जताई। पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से 250 कर्मचारी समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी के खाली पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि इन कर्मचारियों को पदोन्नति से सम्बन्धित प्रस्ताव भेजा जाना है। जो सचिवालय प्रशासन की लापरवाही के कारण नहीं भेजा गया है। जबकि सभी कर्मचारी सभी मानक पूरे करते हैं। 250 कर्मचारियों से जुड़े इस संवेदनशील प्रकरण पर बरती जा रही लापरवाही को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ रहा है।

तय हुआ कि इस मामले में मुख्य सचिव के समक्ष आक्रोश प्रकट किया जाए। 22 मई को इस मसले पर सचिवालय संघ की आपातकालीन बैठक बुलाई गई है। इसमें आंदोलन की आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।बैठक में अध्यक्ष दीपक जोशी, महासचिव प्रदीप पपनै, अनिल उनियाल, कैलाश पांडे, वीरेंद्र पंवार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें