फोटो गैलरी

Hindi Newsरोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जमा 19 तक टाला

रोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जमा 19 तक टाला

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 12 दिसंबर से होने वाला चक्का जाम 19 दिसंबर तक टाल दिया है। आज राज्य में रोडवेज बसों का नियमित संचालन होगा।परिषद ने बीते छह दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच किया था। इस...

रोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जमा 19 तक टाला
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 11 Dec 2016 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 12 दिसंबर से होने वाला चक्का जाम 19 दिसंबर तक टाल दिया है। आज राज्य में रोडवेज बसों का नियमित संचालन होगा।

परिषद ने बीते छह दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच किया था। इस दौरान परिषद पदाधिकारियों ने 10 और 11 दिसंबर को कार्यबहिष्कार करने और 12 दिसंबर को रोडवेज का चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी। लेकिन परिषद की मांगों पर नौ दिसंबर को विधायक राजकुमार और विजयपाल सिंह सजवाण के नेतृत्व में मुख्य सचिव से वार्ता हुई। वार्ता के बाद यूनियन ने राजनीतिक तरीके से दो दिन का कार्यबहिष्कार वापस ले लिया और कहा कि 12 दिसंबर से पहले मांग पूरी नहीं होती तो 12 को सीधे चक्का जमा किया जाएगा। लेकिन यूनियन के महामंत्री रामचंद्र रतूड़ी ने रविवार को उसी वार्ता को आधार देते हुए 19 दिसंबर तक चक्का जाम टाल दिया है। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है नो दिसंबर की वार्ता को आधार मानकर चक्का जमा नहीं करना था तो इसकी घोषणा पहले की क्यों नहीं की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें