फोटो गैलरी

Hindi Newsडिजिटल इंडिया क्रांति पर भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस

डिजिटल इंडिया क्रांति पर भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस

देश में डिजिटल इंडिया क्रांति को बढ़ावा देने के लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कनक चौक से राजपुर रोड तक मशाल जुलूस निकाला। डिजिटल क्रांति के लिए लोगों को जागरूक किया गया। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम...

डिजिटल इंडिया क्रांति पर भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 12 Jan 2017 12:14 PM
ऐप पर पढ़ें

देश में डिजिटल इंडिया क्रांति को बढ़ावा देने के लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कनक चौक से राजपुर रोड तक मशाल जुलूस निकाला। डिजिटल क्रांति के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत की अगुवाई में कार्यकर्ता मशाल लेकर कनक चौक से निकले। यहां से गांधी पार्क होते हुए घंटाघर पहंुचे। फिर यहां से महानगर कार्यालय आए। यहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष श्याम पंत ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व देश आगे बढ़ रहा है। डिजीटल इंडिया क्रांति होने से जनता को सहुलित हुई है। युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते बने हैं। श्याम पंत ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बनी तो युवाओं के लिए उचित नीतियां व रोजगार के अवसर प्रदान होंगे।

महानगर महामंत्री राजेश रावत ने कहा कि 12 जनवरी को युवा दिवस है। इसलिए एक दिन पहले मशाल जुलूस निकालकर युवाओं को संदेश दिया गया है। इस दौरान जोगेंद्र रावत, पवन गौड, सौरव उनियाल, अमित राणा, हिमांशु गोगिया, अमन गुप्ता, आशीष गिरी, जितेंद्र यादव, रोहित, कृष्णा, आदित्य, सचिन, सागर भारती, सौरभ आदि शामिल थे।

उधर डिजिटल इंडिया क्रांति को बढ़ावा देने केलिए भाजयुमो परवादून के जिलाध्यक्ष संतोष सेमवाल की अगुवाई में तपोवन चक से शांति विहार चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया। इस मौके पर पूर्व विधायक उमेश शर्मा काऊ, शाकुल उनियाल, गौरव कुमार, अंकित पांडे, उज्जवल नेगी, शिवम कोठियाल, प्रवीण गुप्ता, संदीप, राज, कृष्णा, विजय, शिवम, राकेश, राहुल, दीपक, आशुपाल आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें