फोटो गैलरी

Hindi Newsघंटों रेस्क्यू चलाकर कुएं से निकाली गाय

घंटों रेस्क्यू चलाकर कुएं से निकाली गाय

हरिद्वार। बुधवार को श्यामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गाय करीब 30 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। काफी देर तक ग्रामीण गाय को निकालने के प्रयास में जुटे रहे। सफलता नहीं मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम को...

घंटों रेस्क्यू चलाकर कुएं से निकाली गाय
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Oct 2016 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

हरिद्वार। बुधवार को श्यामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गाय करीब 30 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। काफी देर तक ग्रामीण गाय को निकालने के प्रयास में जुटे रहे। सफलता नहीं मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम को बुलाया गया। घंटों मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से गाय को बाहर निकाला जा सका।श्यामपुर क्षेत्र में बुधवार को एक युवक की गाय गुम हो गई थी। युवक अपने परिचितों के साथ गाय की तलाश में जुटा था। इस दौरान बच्चों ने बताया कि एक कुएं में गाय गिरी है। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। काफी देर तक ग्रामीणों ने गाय को निकालने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम को बुलाया गया। मौके पर क्रेन मंगाई गई। कुछ लोगों ने कुएं में उतरकर गाय को जंजीर से बांधा। इसके बाद क्रेन की मदद से गाय को बाहर निकाला गया। श्यामपुर थानाध्यक्ष प्रदीप तोमर ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद गाय को बाहर निकाल लिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें