फोटो गैलरी

Hindi Newsमंत्री से वार्ता में समझौता नहीं अब हड़ताल पर जाएंगे आरटीओ कर्मी

मंत्री से वार्ता में समझौता नहीं अब हड़ताल पर जाएंगे आरटीओ कर्मी

डीलर प्वाइंट वाहन पंजीकरण के विरोध में राज्यभर के आरटीओ-एआरटीओ कार्यालयों में मिनिस्ट्रीयल कर्मी सोमवार को भी कार्यबहिष्कर पर रहे। दोपहर को उत्तराखंड परिवहन मिनिष्ट्रीयल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों...

मंत्री से वार्ता में समझौता नहीं अब हड़ताल पर जाएंगे आरटीओ कर्मी
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 05 Dec 2016 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

डीलर प्वाइंट वाहन पंजीकरण के विरोध में राज्यभर के आरटीओ-एआरटीओ कार्यालयों में मिनिस्ट्रीयल कर्मी सोमवार को भी कार्यबहिष्कर पर रहे। दोपहर को उत्तराखंड परिवहन मिनिष्ट्रीयल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की विभागीय अफसर की मौजूदगी में परिवहन मंत्री से वार्ता हुई। लेकिन वार्ता में लिखित समझौता नहीं होने पर संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा चौधरी ने कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि परिवहन मंत्री ने विभागीय अधिकारियों की मनमर्जी थोपने के लिए उन्हें बुलाया। कहा कि कर्मचारियों की मांगों को परिवहन मंत्री ने गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने बताया कि वार्ता में डीलर प्वाइंट पंजीकरण में वाहन बेचने के एक दिन में पंजीकरण, इससे ज्यादा समय लगने पर दस फीसदी पेनाल्टी लगाने, डीलर के यहां बोर्ड लगाकर वाहन की ऑनरोड कीमत दर्शाई जाने पर सहमति बनी। इस पर संघ को लिखित आदेश देने की बात हुई। उन्होंने कहा कि वार्ता के बाद शाम छह बजे तक उन्हें लिखित आदेश नहीं मिला। ऐसे में अब कार्यबहिष्कार को हड़ताल में बदला जाएगा। दून आरटीओ कार्यालय में धरना देने वालों में सुंदरलाल पांडे, यशवीर बिष्ट, विनोद चमोली, धर्मेंद्र रावत, सरिता बहुगुणा, गंगोत्री गुंज्याल, शिवानी बुंगरा, संजय पुंडीर, संजीव मिश्रा, किशन सिंह नेगी, प्रदीव मंद्रवाल, महेंद्र रावत आदि शामिल रहे।

महिला कर्मियों ने खेला लूडो

कार्यबहिष्कार के दौरान आरटीओ कार्यालय में धरना दे रहे कर्मचारियों के नेता वार्ता के लिए सचिवालय चले गए तो महिला कर्मचारियों ने लूडो खेलना शुरू कर दिया। टैक्स काउंअर के बाहर लूडो खेलकर कई घंटे तक महिला कर्मचारियों ने समय गुजारा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें