फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा परवादून अध्यक्ष नेगी का इस्तीफा मंजूर

भाजपा परवादून अध्यक्ष नेगी का इस्तीफा मंजूर

भाजपा के सांगठनिक जिला परवादून के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने नेगी का इस्तीफा स्वीकार किया है। भाजपा...

भाजपा परवादून अध्यक्ष नेगी का इस्तीफा मंजूर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 03 Dec 2016 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के सांगठनिक जिला परवादून के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने नेगी का इस्तीफा स्वीकार किया है।

भाजपा परवादून के अध्यक्ष नेगी ने डोईवाला विधानसभा सीट से पूर्व विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। नेगी खुद इस सीट से स्थानीय होने के नाते मजबूती से रावत के खिलाफ ताल ठोकने की तैयारी कर रहे थे। सूत्रों ने बताया कि इस पर रावत ने पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश से इसकी शिकायत की। इस पर शिवप्रकाश ने प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार के जरिए नेगी को परवादून अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के लिए कहा। इस पर नेगी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को दे दिया था।

प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट परिवर्तन यात्रा में व्यस्त होने की वजह से नेगी के इस्तीफे पर विचार नहीं कर सके। अब जाकर उसका इस्तीफा स्वीकार किया गया है। प्रदेश मीडिया सह प्रभारी बलजीत सोनी ने बताया कि रानीखेत से ही प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने इस्तीफा स्वीकार करने की जानकारी दी। इस पर प्रदेश महामंत्री बंसल ने अधिकृत तौर पर नेगी का इस्तीफा स्वीकार कर उन्हें सूचित कर दिया है। इस्तीफे स्वीकार किए जाने पर नेगी ने कहा कि स्थानीय लोग चाहते थे कि वे डोईवाला सीट से चुनाव लड़ें। उनका इस्तीफा स्वीकार कर प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें चुनाव लड़ने का इशारा कर दिया है। अब वे खुलकर चुनाव की तैयारी कर सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें