फोटो गैलरी

Hindi Newsकर्मचारियों ने हक की आवाज बुलंद की

कर्मचारियों ने हक की आवाज बुलंद की

दीपावली बोनस के भुगतान की मांग को लेकर पेयजल निगम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार पांचवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने निर्माण शाखा पर प्रदर्शन कर हक की आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि...

कर्मचारियों ने हक की आवाज बुलंद की
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 05 Dec 2016 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

दीपावली बोनस के भुगतान की मांग को लेकर पेयजल निगम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार पांचवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने निर्माण शाखा पर प्रदर्शन कर हक की आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि शासन ने शीघ्र बोनस का भुगतान नहीं किया, तो सात दिसंबर को दून में आहुत महासंघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आन्दोलन की रणनीति बनाई जाएगी।सभा अध्यक्ष मुकंदी लाल सेमवाल ने कहा कि सरकार के आदेश के बाद भी सचिव कर्मचारियों को दीपावली का बोनस नहीं दे रहे हैं। इससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। इस दौरान जगदीश प्रसाद, अशोक कुमार सैनी, राकेश कुमार वर्मा, अनुराग शर्मा, सिद्धार्थ कुमार, बृजपाल शर्मा, जीसी मैठाणी, सुप्रिया कुलश्रेष्ठ, अमरपाल सिंह, मेराम, सुरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह नेगी, अनिकेत शर्मा, कुमार गौरव, शलभ मित्तल, अंचित पाराशर, राकेश कुमार, प्यार सिंह भंडारी, मदन सिंह, तेलूराम, रमेशचंद्र आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें