फोटो गैलरी

Hindi Newsयमुना नदी में कार गिरने से एक युवक की मौत, एक घायल और दो लापता

यमुना नदी में कार गिरने से एक युवक की मौत, एक घायल और दो लापता

बाडवाला जुड्डो मार्ग पर एक कार यमुना नदी में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। हादसे में दो युवक लापता हैं। वहीं एक युवक को घायल हालत में सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया है। मृतक की...

यमुना नदी में कार गिरने से एक युवक की मौत, एक घायल और दो लापता
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 28 Mar 2017 08:43 PM
ऐप पर पढ़ें

बाडवाला जुड्डो मार्ग पर एक कार यमुना नदी में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। हादसे में दो युवक लापता हैं। वहीं एक युवक को घायल हालत में सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया है।

मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। कोतवाली विकासनगर और कालसी पुलिस का रेस्क्यू अभियान देर रात तक जारी रहा।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को शाम करीब चार बजे एक कार विकासनगर से पुरोला उत्तरकाशी की ओर जा रही थी। कार में चार लोग सवार थे। सवा चार बजे के करीब हथियारी पावर हाउस के समीप कार अनियंत्रित होकर करीब ढाई सौ मीटर नीचे यमुना नदी में गिर गयी।

कार नदी में डूब गयी। कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी। मृतक के शव को रेस्क्यू अभियान चलाकर जल पुलिस ने देर रात यमुना नदी से निकाला। मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

घायल हरेंद्र 30 पुत्र उदय सिंह निवासी हल्टाडी पुरोला उत्तरकाशी को 108 सेवा से सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया। युवक बेहोशी की हालत में है और कुछ बता नहीं पा रहा है। जबकि कार सवार दो अन्य लोग लापता हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि लापता दोनों युवक यमुना नदी के तेज बहाव में बह गए होंगे।

देर रात तक पुलिस लापता दोनों युवकों को तलाश में जुटी रही। कोतवाल संदीप नेगी ने बताया कि लापता दो लोगों की तलाश जारी है। शव शिनाख्त के लिए विकासनगर सीएचसी में रखा गया है। मौके पर एसडीएम विकासनगर जितेंद्र कुमार, कालसी एसओ दिलबर सिंह नेगी, चौकी प्रभारी डाकपत्थर प्रताप सिंह जल पुलिस के जवानों के साथ रेस्क्यू अभियान जुटे रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें