फोटो गैलरी

Hindi Newsचुनाव की तैयारी में जुटें पार्टी कार्यकर्ता: डॉ.कल्पना सैनी

चुनाव की तैयारी में जुटें पार्टी कार्यकर्ता: डॉ.कल्पना सैनी

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्पना सैनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के परिचय सम्मेलन में कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि डोर टू डोर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में...

चुनाव की तैयारी में जुटें पार्टी कार्यकर्ता: डॉ.कल्पना सैनी
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 02 Dec 2016 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्पना सैनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के परिचय सम्मेलन में कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि डोर टू डोर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताएं। उन्होंने खानपुर में परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने की भी अपील की।

कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के आवास रंग महल में परिचय सम्मेलन में उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रदेश में संतरी से लेकर मंत्री तक लूट-खसोट में लगे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2017 की तैयारी में जुटने को कहा। साथ ही पांच दिसम्बर को खानपुर में परिवर्तन यात्रा और जनसभा को सफल बनाने को कहा।

चैम्पियन ने कहा कि उनकी पहले से ही भाजपा में आस्था रही है। दुर्भाग्यवश वह कांग्रेस मे वनवास भोग रहे थे। इस मौके पर कुंवरानी देवरानी, पार्टी के जिला प्रभारी रवि मोहन अग्रवाल, जितेंद्र सिंह पुण्डीर, चरणसिंह, रजत गौतम, मांगेराम, प्रदीप पाल, रितु गोयल, मंजू रावत, आदित्य नागर, तेजपाल, मनोज, योगेंद्र सिंह पुण्डीर, सतीश चौधरी, सचिन त्यागी, संदीप सैनी, नवनीत शर्मा, नीलम चौधरी, विकास पाल, अनीस अहमद, मेनपाल, सुदेश चौधरी, अरशद, ब्रजेश त्यागी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें