फोटो गैलरी

Hindi Newsबजरंग दल की अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बजरंग दल की अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बजरंग दल ने शहर में चलने वाले अवैध बूचड़खानों को बंद कराने के लिए नगर निगम से अभियान शुरू करने की मांग की है। बजरंग दल ने नगर निगम और जिला प्रशासन को इस सम्बंध में ज्ञापन भी सौंपा है। बजरंग दल की...

बजरंग दल की अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Mar 2017 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बजरंग दल ने शहर में चलने वाले अवैध बूचड़खानों को बंद कराने के लिए नगर निगम से अभियान शुरू करने की मांग की है। बजरंग दल ने नगर निगम और जिला प्रशासन को इस सम्बंध में ज्ञापन भी सौंपा है।

बजरंग दल की महानगर इकाई के गौ रक्षा प्रमुख सजीव बालियान के नेतृत्व में मेयर विनोद चमोली से मुलाकात की और शहर में कई स्थानों पर चल रहे अवैध बूचड़खानों की सूची सौंपी। इन जगहों में इनामुल्ला बिल्डिंग, ब्रह्मपुरी, आजाद कॉलोनी, भारूवाला, मोरोवाला, मेहूंवाला, सेलाकुई, रायपुर क्रॉसिंग जैसी जगहों पर गौवंश के अवैध कत्लखाने संचालित करने का आरोप लगाया गया है। दल ने धार्मिक स्थलों के आसपास कच्चे व पके मांस बिक्री की दुकानों पर भी लगाम कसने की मांग की है। धर्मपुर व दिलाराम बाजार में मंदिरों के सामने मांस व्यवसाय पर आपत्ति भी जताई गई। मेयर चमोली ने इस सम्बंध में डीएम से वार्ता कर एक संयुक्त अभियान चलाने का आश्वासन दिया है। मौके पर महानगर संयोजक विकास वर्मा, श्याम शर्मा, भावना शर्मा, आशू चौहान, विजय मिश्रा, संदीप ठाकुर, मनीष वर्मा, आशीष चौहान, आशीष गौड, नरेन्द्र गौड, राजीव बड़थ्वाल, शैलेन्द्र चौहान, सत्यम प्रजापति, समय शर्मा, संजय खत्री, पुलकित सहगल, मनोज सक्सेना, अकिंत बडोनी, नितिन घीमान आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें