फोटो गैलरी

Hindi Newsअपने क्षेत्र के विधायक को मंत्री बनाने के लिए टंकी पर चढ़ा भाजपा कार्यकर्ता

अपने क्षेत्र के विधायक को मंत्री बनाने के लिए टंकी पर चढ़ा भाजपा कार्यकर्ता

देहरादून में नौकरी की मांग के लिए कई बार बेरोजगारों ने टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया है, लेकिन इस बार कोई प्रदर्शनकारी नहीं बल्कि एक सत्तासीन भाजपा कार्यकर्ता ही टंकी पर चढ़ गया। कार्यकर्ता की मांग थी...

अपने क्षेत्र के विधायक को मंत्री बनाने के लिए टंकी पर चढ़ा भाजपा कार्यकर्ता
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 31 Mar 2017 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

देहरादून में नौकरी की मांग के लिए कई बार बेरोजगारों ने टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया है, लेकिन इस बार कोई प्रदर्शनकारी नहीं बल्कि एक सत्तासीन भाजपा कार्यकर्ता ही टंकी पर चढ़ गया। कार्यकर्ता की मांग थी कि वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। टंकी पर चढ़े कार्यकर्ता को पुलिस ने बेमुश्किल नीचे उतारा।

शुक्रवार शाम भाजपा कार्यकर्ता राजेश चौधरी देहरादून की यमुना कालोनी में पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी पर चढ़ने के बाद कार्यकर्ता जोर जोर चिल्लाने लगा। कहने लगा कि कैंट सीट से विधायक हरबंस कपूर को मंत्री बनाया जाएगा। कहा कि कपूर वरिष्ठ विधायक हैं। इसलिए उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जाए। टंकी पर चिल्ला रहे कार्यकर्ता को देख आसपास भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। कार्यकर्ता कपूर को मंत्री बनाने की जिद पर अड़ा रहा। पुलिस कर्मियों ने कई बार उसे नीचे आने को कहा। काफी मशक्कत के बाद करीब साढ़े सात बजे जाकर कार्यकर्ता टंकी से नीचे उतरा। पुलिस के मुताबिक टंकी पर चढ़ने वाले का मेडिकल कराया जाएगा।

बता दें कि हरबंस कपूर उत्तराखंड में भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायकों में से एक हैं। वह देहरादून से लगातार आठ बार विधानसभा में जीत दर्ज कर चुके हैं। वह पहले भाजपा सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रहे चुके हैं। इसबार भी उनके विधानसभा अध्यक्ष बनने की चर्चा थी, लेकिन अंतिम समय में भाजपा हाईकमान ने ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल को विधानसभा अध्यक्ष बनाने का ऐलान कर दिया। इसके बाद से कपूर और उनके समर्थक नाराज हैं। उनके समर्थकों की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। समर्थक कपूर को कैबिनेट में पद देने की मांग कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें