फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा ने की धामी की गिरफ्तारी की मांग

भाजपा ने की धामी की गिरफ्तारी की मांग

भाजपा ने मुनस्यारी में अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष लोकतांत्रिक ढंग से प्रदर्शन करने के लिए जाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की घोर निंदा की है। पार्टी ने वन विकास निगम के...

भाजपा ने की धामी की गिरफ्तारी की मांग
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 03 Dec 2016 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा ने मुनस्यारी में अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष लोकतांत्रिक ढंग से प्रदर्शन करने के लिए जाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की घोर निंदा की है। पार्टी ने वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी की गिरफ्तारी और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि आज प्रदेश में इस सरकार ने भय का वातावरण पैदा किया हुआ है। बिना बजट के मुख्यमंत्री घोषणाएं कर रहे हैं। आरोप लगाया कि कार्य न होने पर जब लोग शिकायत लेकर सरकार के पास जा रहे हैं तो उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शनिवार को मुनस्यारी में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने जा रहे पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज किया। जगत सिंह मर्तोलिया को वन निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने पुलिस की बट से बुरी तरह से पीटा। उन्होंने धामी की गिरफ्तारी की मांग डीजीपी से की। साथ ही चुनाव आयोग से कहा कि इस सरकार के रहते प्रदेश में शांतिपूर्ण और निर्भीक ढंग से चुनाव के लिए हस्तक्षेप करें।

बंसल ने दावा किया नोटबंदी और परिवर्तन यात्रा को लोगों का भारी समर्थन मिलने से प्रदेश सरकार बौखला गई है। इस कारण से वह भाजपा कार्यकर्ताओं के लोकतांत्रिक और मर्यादित ढंग से किए जा रहे प्रदर्शन को कुचलना चाहती है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल और सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें