फोटो गैलरी

Hindi Newsजरूरी कागजात नहीं होने से कई युवा नहीं लगा पाए दौड़0:06 / 0:29सेना भर्ती में पहले दिन 2700 युवाओं ने लगाई दौड़

जरूरी कागजात नहीं होने से कई युवा नहीं लगा पाए दौड़0:06 / 0:29सेना भर्ती में पहले दिन 2700 युवाओं ने लगाई दौड़

कौड़िया स्थित विक्टोरिया क्रॉस विजेता गबर सिंह कैंप में सेना भर्ती की प्रक्रिया मंगलवार देर रात से शुरू हो गई। भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत युवाओं की दौड़ से हुई। इस दौरान कुछ युवा ट्रेक पर गिरे भी,...

जरूरी कागजात नहीं होने से कई युवा नहीं लगा पाए दौड़0:06 / 0:29सेना भर्ती में पहले दिन 2700 युवाओं ने लगाई दौड़
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 16 Nov 2016 02:50 PM
ऐप पर पढ़ें

कौड़िया स्थित विक्टोरिया क्रॉस विजेता गबर सिंह कैंप में सेना भर्ती की प्रक्रिया मंगलवार देर रात से शुरू हो गई। भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत युवाओं की दौड़ से हुई। इस दौरान कुछ युवा ट्रेक पर गिरे भी, लेकिन फौज में भर्ती होने की आस से उन्होंने फिर हिम्मत दिखाते हुए उठकर दौड़ लगाई। भर्ती के पहले दिन 2700 युवाओं को दौड़ने का अवसर मिला। जबकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 3255 युवाओं ने किया था। जरूरी कागजों में कमी के चलते अन्य अभ्यर्थियों को दौड़ने का चांस नहीं मिल पाया।इससे पहले भर्ती के लिए आए हजारों युवाओं ने ग्राउंड के बाहर सोकर ही रात बिताई। बुधवार से शुरू हुई सेना भर्ती 23 नवंबर तक होनी है। दौड़ के बाद अभ्यर्थी को लंबीकूद, पुशअप, रजिस्ट्रेशन सहित कई जांच से गुजरना पड़ा। सुबह से ही अभ्यर्थी कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। वहीं, बैंच नंबर देकर सैन्य अधिकारी ने उन्हें पूरी प्रक्रिया की जानकारी देते रहे। सेना में शामिल होने को उत्साहित युवाओं ने भर्ती मेला में दौड़ में खूब दम-खम दिखाया। सेना भर्ती में शामिल होने के लिए उत्तरकाशी जनपद के युवा रात को ही टोकन लेने के लिए भर्ती स्थल पर पहुंच गए थे। हजारों युवाओं को संभालने के लिए मैदान पर सेना तो शहर में पुलिस के जवान मौजूद थे, वहीं प्रशासनिक अफसर भी व्यवस्थाओं पर निगाह रखे हुए थे। मंगलवार देर रात से भर्ती के लिए आए युवाओं को टोकन वितरित करने का काम शुरू हो गया था। टोकन लेने के बाद युवाओं को सैनिक अपने पहरे में मैदान में ले गए, जहां युवाओं ने ग्रुपों में दौड़ लगाई।

दलालों से रहे सावधान

भर्ती निदेशक एजे मांगत ने दलालों से युवाओं को सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि सेना की भर्ती के दौरान पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है, इसलिए किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई संभावना नहीं हैं। उन्होंने भर्ती के नाम पर झांसा और पैसे लेने वालों से वह सर्तक रहने का आह्वान भी किया।

नाप में रह गए पीछे

उत्तरकाशी के कई युवाओं ने दौड़ में तो सफलता हासिल कर ली, लेकिन वे नाप में पीछे रह गए। ऐसे कई युवा अफसरों से एक अवसर की गुहार करते दिखाई दिए। लंबी कूद में भी कई युवा पीछे रह गए तो कई युवक दौड़ को पूरा करने में केवल दो फीट तक पीछे रह गए थे। ऐसे युवाओं के चेहरों पर मायूसी देखी जा सकती थी।

आज टिहरी के युवाओं को मिलेगा मौका

सेना भर्ती के दूसरे दिन टिहरी जनपद के युवाओं को मौका मिलेगा। सैन्य अफसरों ने बताया कि किसी भी युवा को अंडर गरमेंट्स में नहीं दौड़ने दिया जायेगा इसके अलावा अनुशासनहीनता मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें