फोटो गैलरी

Hindi Newsसारेगामापा लिटिल चैंप्स के लिए चुने गए 7 बच्चे

सारेगामापा लिटिल चैंप्स के लिए चुने गए 7 बच्चे

जीटीवी के सिंगिंग रिएलिटी शो ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के अगले दौर के आडिशन के लिए देहरादून से 7 बच्चों को चयन किया गया है। बृहस्पतिवार को सेंट एनीज स्कूल नेहरूकालोनी में हुए आडिशन में कुछ...

सारेगामापा लिटिल चैंप्स के लिए चुने गए 7 बच्चे
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 09 Dec 2016 07:41 AM
ऐप पर पढ़ें

जीटीवी के सिंगिंग रिएलिटी शो ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के अगले दौर के आडिशन के लिए देहरादून से 7 बच्चों को चयन किया गया है। बृहस्पतिवार को सेंट एनीज स्कूल नेहरूकालोनी में हुए आडिशन में कुछ 400 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। चुने गए 7 बच्चे दिल्ली में अगला ऑडिशन देंगे। सुबह से ही स्कूल में आडिशन देने वाले बच्चे अपने माता पिता के साथ पहुंचने लगे थे। आडिशन शुरू होने तक वहां बच्चों को काफी भीड़ लग गई थी। ऑडिशन्स को शानदार रिस्पन्स मिला। प्रदेश के अलावा आसपास के क्षेत्रों से आए करीब 400 बच्चों ने आडिशन में भाग लिया। इनमें से कई बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी। लेकिन जजेज ने अंत में 7 बच्चों को अगले दौर के लिए चुना गया। प्रतिभागियों ने ऑडिशन के दौरान क्लासिकल, इंडियन, फोक, वेस्टर्न,जैज, पॉप, रॉक सहित हर जैनर के गाने गए। आडिशन में 6 तारीख से चल रही कट द क्यू मोबाइल आडिशन वैन में ऑडिशन देने वाले बच्चों ने भी प्रतिभाग किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें