फोटो गैलरी

Hindi Newsअवैध संबंधों के शक में भांजे को मौत के घाट उतारा

अवैध संबंधों के शक में भांजे को मौत के घाट उतारा

देहरादून के अनारवाला में रिटायर्ड फौजी ने पत्नी से अवैध संबंधों में शक में भांजे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे हत्या में प्रयुक्त खुखरी भी बरामद कर ली गई...

अवैध संबंधों के शक में भांजे को मौत के घाट उतारा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 16 Nov 2016 11:30 AM
ऐप पर पढ़ें

देहरादून के अनारवाला में रिटायर्ड फौजी ने पत्नी से अवैध संबंधों में शक में भांजे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे हत्या में प्रयुक्त खुखरी भी बरामद कर ली गई है।

घटना मंगलवार देर रात की है। अनारवाला निवासी रिटायर्ड सूबेदार मोहन गुरुंग के साथ ही उनका अविवाहित भांजा 32 वर्षीय संजय थापा रहता था। मोहन को पत्नी और संजय के बीच अवैध संबंध का शक था। मंगलवार देर रात कमरे में सोए संजय को मोहन गुरुंग ने उठाया। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ। मोहन गुरुंग ने संजय पर खुखरी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव में पत्नी भी आई, जिसको चोटें आई हैं। इसके बाद मोहन गुरुंग संजय को कमरे में बंद कर अपने कमरे में चला गया। सुबह संजय के भाई ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर संजय बिष्ट ने बताया कि आरोपी मोहन गुरुंग सेना से रिटायर्ड होने के बाद डिफेंस सिक्योरिटी कोर में काम कर रहा था और उसे लंबे से समय से भांजे पर पत्नी से अवैध संबंध का शक था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें