फोटो गैलरी

Hindi Newsसीएम त्रिवेंद्र रावत के सारे मंत्री झाड़ू थाम सफाई अभियान में उतरे

सीएम त्रिवेंद्र रावत के सारे मंत्री झाड़ू थाम सफाई अभियान में उतरे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के साथ उनके सभी मंत्री झाड़ू थाम सफाई के मोर्चे पर उतर आए हैं। सोमवार को शुरुआत करते हुए मंत्रियों ने विभिन्न जगहों पर सफाई अभियान चलाया। खुद सीएम रावत ने...

सीएम त्रिवेंद्र रावत के सारे मंत्री झाड़ू थाम सफाई अभियान में उतरे
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 20 Mar 2017 01:35 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के साथ उनके सभी मंत्री झाड़ू थाम सफाई के मोर्चे पर उतर आए हैं। सोमवार को शुरुआत करते हुए मंत्रियों ने विभिन्न जगहों पर सफाई अभियान चलाया। खुद सीएम रावत ने हरकी पैड़ी पर लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

सोमवार को सुबह साढ़े सात बजे से अभियान शुरू हुआ। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान विधायक प्रेम चंद अग्रवाल भी शामिल हुए। करीब दो घंटे तक त्रिवेणी घाट सफाई अभियान चला। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत स्वर्गाश्रम क्षेत्र में सफाई अभियान से जुड़े। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू थामकर सफाई की। रुड़की में आदर्शनगर में सफाई की गई। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने शहर विधायक प्रदीप बत्रा के साथ अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान 300 मीटर सड़क की सफाई की गई। विकासनगर में राज्यमंत्री रेखा आर्य ने मंडी चौक पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। मौजूद लोगों को राज्यमंत्री ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। लोगों ने मंडी चौक पर सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष हरफूल महावर, नगर पंचायत हरबर्टपुर की अध्यक्ष वीना शर्मा आदि मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सतपुली में मुहिम का हिस्सा बने। उनकी मौजूदगी में बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। महाराज ने खुद झाड़ू लगाकर लोगों को सफाई के प्रेरित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें