चीनी प्रधानमंत्री का भारत दौरा, सीमा मुद्दे पर चर्चा संभव चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत: कुरैशी बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम जयपुर में मूक-बधिर छात्राओं के साथ रेप, चार गिरफ्तार कर्नाटक में सिद्धारमैया ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार ओडिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
टीम की एकजुटता सफलता का राज: सहवाग
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:05-05-12 04:25 PM
Last Updated:05-05-12 04:33 PM
दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि टीम की एकता इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में उनकी टीम की सफलता का राज है। दिल्ली की टीम अभी 10 मैचों में 16 अंक के साथ चोटी पर चल रही है और उसे खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
सहवाग ने कहा कि वह टीम बैठक में बनने वाली योजनाओं को मैदान हासिल करने में सफल रहे हैं। सहवाग ने डायमंड डेयरडेविल्स कामिक्स सीरीज के लांच पर कहा कि हमने अपनी योजनाओं को अच्छी तरह लागू किया है। टूर्नामेंट हमारा अच्छा प्रदर्शन हमारी एकजुटता के कारण है। यह पूरी तरह से टीम प्रयास है और हम अपनी योजनाओं को लागू करने में सफल रहे इसलिए इच्छित नतीजे मिले।
नई कामिक्स सीरीज में प्रसिद्ध कार्टून चरित्र और उनके सहायक साबू को दिल्ली की टीम से खेलते हुए दिखाया गया है। इस मौके पर चाचा चौधरी चरित्र के रचयिता प्राण ने कहा कि उनके कामिक्स के मुख्य किरदार की तरह सहवाग का दिमाग भी काफी तेज चलता है।
जब सहवाग से पूछा गया कि उनकी टीम में साबू कौन है तो उन्होंने कहा कि यह केविन पीटरसन है। पर साबू तो चला गया। पीटरसन इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने के लिए आईपीएल पांच से चले गए हैं।
20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
