फोटो गैलरी

Hindi News'भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा'

'भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा'

कुछ भारतीय सटोरियों के श्रीलंका प्रीमियर लीग में चंद फ्रेंचाइजी के बेनामी मालिक होने के खुलासे के बीच श्रीलंका क्रिकेट के सचिव निशांता रणतुंगा ने कहा है कि श्रीलंका क्रिकेट भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त...

'भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा'
Wed, 29 May 2013 02:15 PM
ऐप पर पढ़ें

कुछ भारतीय सटोरियों के श्रीलंका प्रीमियर लीग में चंद फ्रेंचाइजी के बेनामी मालिक होने के खुलासे के बीच श्रीलंका क्रिकेट के सचिव निशांता रणतुंगा ने कहा है कि श्रीलंका क्रिकेट भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
     
रणतुंगा ने कहा कि हमें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन जहां तक श्रीलंका क्रिकेट का सवाल है तो हम भ्रष्टाचार और डोपिंग को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
   
उन्होंने एनडीटीवी से कहा कि हम और जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर भारतीय जांचकर्ताओं की पूरी मदद की जाएगी।
    
इससे पहले आईपीएल सट्टेबाजी मामले में गिरफ्तार विंदू दारा सिंह ने खुलासा किया था कि कई भारतीय सटोरिये श्रीलंका प्रीमियर लीग में फ्रेंचाइजी के बेनामी मालिक हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें