रविवार, 26 मई, 2013 | 08:38 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
गेंदबाजी में जोड़ रहा हूं नए अस्त्र: यादव
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:27-03-12 06:28 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
भारत के युवा पेसर उमेश यादव ने मंगलवार को कहा कि वह सचिन तेंदुलकर थे जिन्होंने उन्हें अपनी गेंदबाजी में अधिक अस्त्र जोड़ने और चौंकाने वाली गेंद पर काम करने के लिए प्रेरित किया।

दिल्ली डेयरडेविल्स के अभ्यास सत्र के बाद यादव ने पत्रकारों से कहा कि सचिन की वजह से मैं नए वेरीएशन पर काम कर रहा हूं। उन्होंने ही मुझे मेरे नए अस्त्र के बारे में आइडिया दिया जो कि कई बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकता है। यादव का मानना है कि वीरेंद्र सहवाग जैसे कप्तान होने से गेंदबाजों का काफी आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं बहुत विस्फोटक बल्लेबाज हैं और जानते हैं कि कौन सी गेंद को आसानी से हिट किया जा सकता है जो कौन सी गेंद उन्हें मुश्किल में डाल सकती है। उन्होंने ये बातें मुझे बताई और वह हमेशा मुझे प्रेरित करते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि मैच के दौरान वह मुझे आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी करने के लिए कहते हैं। जब मैं गेंदबाजी करता हूं तो उनका मेरे पर काफी विश्वास होता है और हमेशा मुझे मेरे हिसाब से क्षेत्ररक्षण सजाने देते हैं।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°