शुक्रवार, 03 सितम्बर, 2010 | 12:06 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
आईपीएल का बहिष्कार करो, विश्वकप का नहीं: इमरान
कराची, एजेंसी
First Published:01-02-10 04:38 PM
Last Updated:01-02-10 04:43 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टूर्नामेंट में अपमान के कारण उनके देश को इस प्रतियोगिता में नहीं खेलना चाहिए, लेकिन उसे क्रिकेट और हाकी की विश्व कप प्रतियोगिताओं का बहिष्कार नहीं करना चाहिए।

इमरान संवाददाताओं से बाचीत के दौरान आईपीएल पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आईपीएल ने नीलामी के दौरान जानबूझ कर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अपमानित किया और उन्हें नजरअंदाज किए जाने का कोई आधार नहीं था। इस महान गेंदबाज ने कहा कि अपने अपमान के कारण पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में नहीं खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमें यदि सुरक्षा या किसी अन्य मुद्दे पर चिंतित थीं तो उन्हें इस मामले में स्पष्ट रवैया अपनाना चाहिए था और पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नीलामी में बुलाना ही नहीं चाहिए था।

इमरान ने कहा कि खिलाड़ियों को नीलामी में बुलाकर अपमानित करने के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और सरकार को भारत सरकार के समक्ष औपचारिक विरोध दर्ज कराना चाहिए। अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को विश्व विजेता बनाने वाले इस हरफनमौला ने कहा कि क्रिकेट या हाकी विश्वकप जैसी प्रतियोगिताओं के बहिष्कार से देश के खेल का नुकसान ही होगा। उन्होंने कहा कि ये प्रतियोगिताएं वैश्विक हैं और इनमें नहीं खेलने से पाकिस्तान की हाकी और क्रिकेट टीमों का नुकसान होगा। भारत इस महीने हाकी विश्व कप और 2011 में बंगलादेश तथा श्रीलंका के साथ विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि आईपीएल के तीसरे सत्र के लिए 11 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने आवेदन किया था लेकिन फ्रेंचाइजी टीमों के मालिकों ने इनमें से किसी को अपनी टीम में नहीं चुना। इस पर पाकिस्तान की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया हुई थी और कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों समेत पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट ने इसे खिलाड़ियों तथा देश का अपमान बताया था।

पाकिस्तान ने अपने संसदीय शिष्टमंडल का भारत दौरा भी रद्द कर दिया था। इसके बाद पीसीबी ने अपने खिलाड़ियों को जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) रद्द करके रही-सही कसर भी पूरी कर दी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 5:58 AM
  : 18:43 PM
  : 94%
अधिकतम
तापमान
31.1°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25.8°