पुलिसकर्मियों को छुडा़ने में पूरा समर्थन दे रहा है केन्द्र दिल्ली में डेंगू के प्रकोप पर आजाद ने की बैठक पीओके में चीन: भारत ने कराया अपनी चिंता से अवगत मारे गए बंधक पुलिसकर्मी की शिनाख्त ल्यूकास के रूप में पुलिसकर्मियों में ल्यूकास का शव मिला, इंस्पेक्टर का पता नहीं भ्रष्टाचार मामले में केतन देसाई के खिलाप पेशी वारंट जारी लंदन में पीटने से हुई थी भारतीय दुकानदार की मौत आर्थिक संकट से जूझ रहा है तालिबान: अमेरिकी जनरल दुबई में 13,000 लोगों ने अपनाया इस्लाम धर्म औरंगजेब की लिखी कुरान की प्रति होगी नीलाम
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने अगले महीने से शुरू होने वाले भारत दौरे के पहले कहा है कि उनकी टीम का उप महाद्वीप में शानदार रिकार्ड है और उन्हें इस दौरे में अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है।
स्मिथ ने शनिवार को भारत रवाना होने से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमारे लिए यह दौरा काफी चुनौतीपूर्ण है क्योंकि दुनिया कई दिग्गज टीमों को वहां से खाली हाथ ही लौटना पड़ता है लेकिन हमें अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है। मुझे उम्मीद है कि हमें उप महाद्वीप में अनुभव का फायदा मिलेगा।
स्मिथ ने कहा कि कोच मिकी आर्थर के इस्तीफे के बाद कोरी वान जिल टीम के कोच बने हैं और हम उनके मार्गदर्शन में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। गौरतलब है कि आर्थर ने दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड और स्मिथ से मनमुटाव के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
स्मिथ ने कहा कि हमारा उप महाद्वीप में रिकार्ड शानदार रहा है। इसके अलावा भारत दौरे के लिए टीम में शामिल खिलाड़ियों ने अपनी कमजोरियों पर पार पाने के लिए कड़ी मेहनत की है और वहां पेश आने वाली मुश्किलों के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं। मुझे उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ी भारत दौरे में एक प्रोफेशनल की तरह खेलेंगे। टीम के सीनियर और अनुभवी खिलाड़ियों से मैं युवाओं को गाइड करने की भी उम्मीद कर रहा हूं।
1998 और 2003 के बीच टीम के सहायक कोच रहे और अब कोच की भूमिका संभालने वाले जिल ने कहा कि मेरा अनुभव तो यही कहता है कि हमें पिछली बातों को भूलकर नई शुरुआत करनी चाहिए। मैं टीम को जीतते हुए देखना चाहता हूं। मैं हैंसी क्रोनिए के समय टीम से जुड़ा हुआ था और उस समय की स्थिति से निपटा था।
जिल ने कहा कि खिलाड़ियों को अपनी भावनाओं पर काबू पाते हुए आगे बढ़ना होगा। भारत के खिलाफ यह सीरीज काफी अहम है और हमारा लक्ष्य इसे जीतना होना चाहिए। दक्षिण अफ्रीकी टीम 31 दिसंबर को भारत पहुंच रही है। उसे वहां दो टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट छह फरवरी से नागपुर में शुरू होगा। सीरीज से पहले उसे बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ एक दो दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलना है।

ई-मेल

लिखे (0)









