बुधवार, 17 मार्च, 2010 | 11:16 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फिरकी के दम पर खेले भारत
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:30-01-10 08:43 PM
Last Updated:01-02-10 01:26 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट की घरेलू सीरीज के दौरान तेज पिचों की जगह स्पिन गेंदबाजी के अनुकूल पिचों पर खेलना चाहिए।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान के अलावा भारतीय टीम में किसी अन्य मजबूत तेज गेंदबाज की कमी की बात को ध्यान में रखते हुए कपिल ने कहा कि भारत को घरेलू सीरीज में स्पिन विभाग पर निर्भर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा मजबूत पक्ष स्पिन गेंदबाजी है और दो टेस्ट की आगामी सीरीज के लिए विकेट भी इसके देखकर तैयार किए जाने चाहिए। इसके अलावा फिलहाल हमारे पास जहीर के अलावा कोई अच्छा तेज गेंदबाज नहीं है जो प्रभाव छोड़ सके।

कपिल ने कहा कि ऐसी पिच तैयार करने का कोई फायदा नहीं जो स्पिनरों की जगह तेज गेंदबाजों की मदद करे क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के पास मेजबान टीम की तुलना में बेहतर तेज गेंदबाजी आक्रमण है। पहले टेस्ट की मेजबानी छह फरवरी से नागपुर करेगा जबकि दूसरा टेस्ट 14 फरवरी से कोलकाता में खेला जाएगा। कपिल हाल में तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की खराब फार्म से भी चिंतित हैं।

न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज रिचर्ड हैडली ने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाजों को तीनों प्रारूप में खेलने की बजाय टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। हैडली ने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाज काफी प्रतिभाशाली हैं। उनमें विकेट लेने और मैच जीतने की क्षमता है, लेकिन तेज गेंदबाजों के लिए तीनों प्रारूपों में खेलते हुए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना आसान नहीं होता।

कपिल ने कहा कि वे थके हुए या चोटिल होते हैं और उनका फार्म भी खराब हो जाता है। उन्हें कुछ मैचों के लिए ब्रेक देना चाहिए ताकि टेस्ट मैच में वे तरोताजा रहें। आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेनिस लिली ने कहा कि कुछ तेज गेंदबाजों ने पहले साल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। जहीर खान और ग्लेन मैक्ग्रा जैसे तो टिके रहे। जो नहीं चल सके, वे अत्यधिक क्रिकेट को दोष देते हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
धूप
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 06:32 AM
  : 18:29 PM
  : 26%
अधिकतम
तापमान
32.5°
.
|
न्यूनतम
तापमान
17.8°