'अंकल' पर कयास लगा रही है मुंबई एटीएस लोकसभा में हंगामा, बैठक 12 अप्रैल तक स्थगित श्रीलंकाः फोंसेका के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरू उंगली में चोट के कारण स्मिथ आईपीएल से बाहर भारत में अधिग्रहण का विकल्प खुला रखा है: आरकाम जिम्बाब्वे करेगा भारत-श्रीलंका की मेजबानी सरकारी व निजी बीमा कंपनियों में लंबित दावों में अंतर आईपीएल में खेलने लायक नहीं हूं: लारा इसरो घटना: मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश इसरो के बाहर गोलीबारी अपरिपक्व प्रयास: चिदंबरम
पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एजाज बट ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण के लिए गत दिनों खिलाड़ियों की नीलामी में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नजरअंदाज किए जाने के लिए आईपीएल के कमिश्नर ललित मोदी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि इससे दोनों देशों के खेल संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
बट ने कहा कि इस फैसले से भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह आईपीएल और हमारे बीच का मामला है। उन्होंने गलती है। यह गलती जानबूझकर हुई है या नहीं, यह हम नहीं जानते लेकिन मेरा स्पष्ट मानना है कि उन्होंने हमारे खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर भूल की है।
पाक खिलाड़ियों को नजरअंदाज किए जाने के लिए सिर्फ आईपीएल और मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि आईपीएल की ओर से पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खिलाफ लगातार बयान दिए जा रहे हैं, जबकि पाकिस्तान और भारत के कई लोग भी इससे सहमत नहीं हैं। हमें अभी भी इसके कारणों का पता नहीं है कि आखिरकार हमारे खिलाड़ियों के साथ आईपीएल ने ऐसा बर्ताव क्यों किया।
पाक खिलाड़ियों को नजरअंदाज किए जाने के पीछे के संभावित उद्देश्य के बारे में पूछे जाने पर बट ने कहा कि इस बारे में तो मोदी ही बता सकेंगे। आप उन्हीं से पूछिए। उन्होंने ऐसा क्यों किया, हमें समझ में नहीं आ रहा है।

ई-मेल

लिखे (0)






