महीने के अंत तक नई पार्टी बना सकते हैं अमर उड़ीसा में आईपीएल टिकटों को लेकर उत्साह नहीं राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भिखारियों से मुक्त होगी दिल्ली नाइटराइडर्स का विजय अभियान जारी, मैथ्यूज फिर चमके संदेह के घेरे में शलाका सम्मान, साहित्यकार हुए लामबंद खिलाड़ियों को सजा देना जरूरी था: बट आईपीएल के मैचों में सट्टा खिलाने के आरोपी गिरफ्तार एएडी इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण स्थगित सोहराबुद्दीन मामले में फिर सुप्रीम कोर्ट जा सकती है सीबीआई दुबई में सात भारतीयों को सजा-ए-मौत का इंतजारः रिपोर्ट
अन्य फोटो
आमिर ने कहा कि राष्ट्रीयता की सीमाएं आदमी ने बनाई हैं। अगर कोई अच्छा क्रिकेटर है, तो मैं उसे अपनी टीम में शामिल करना चाहता।
पाकिस्तानी क्रिकेटरों की इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में हुई अनदेखी के बाद सहानुभूति जताने का दौर जारी है और बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने कहा कि वह राष्ट्रीयता को नजरअंदाज कर एक अच्छे खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करते।
आमिर ने कहा कि राष्ट्रीयता की सीमाएं आदमी ने बनाई हैं। अगर कोई अच्छा क्रिकेटर है, तो मैं उसे अपनी टीम में शामिल करना चाहता। मैं परवाह नहीं करता कि वह खिलाड़ी किस देश का है।
उन्होंने कहा कि कभी-कभी क्रिकेट हमें करीब लाता है और कभी-कभी हम इसके लिए काफी लड़ाई भी करने लगते हैं। जब हम लड़ते हैं तो यह मूर्खता है। आखिरकार यह एक खेल है और हमें इसका खेल की तरह ही आनंद उठाना चाहिए।
आईपीएल नीलामी में 11 पाकिस्तानी खिलाड़ियों में से किसी एक को भी नहीं चुना गया, जिससे पाकिस्तान में इसकी काफी आलोचना हई। आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों ने हालांकि कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धता के कारण उन्हें नीलामी में नहीं खरीदा गया।

ई-मेल

लिखे (0)






