गंभीर ने दिलायी डेयरडेविल्स को जीत जर्मन बेकरी विस्फोट के लिए प्रबंधन व लोग जिम्मेदार: पुलिस इंग्लैंड को हराकर हालैंड विश्व कप में तीसरे स्थान पर जर्मनी को हराकर आस्ट्रेलिया बना विश्व हाकी चैम्पियन बरेली: कर्फ्यू के बाद भी एक दर्जन-दुकानें आग के हवाले अदालतों की अधोसंरचना सुधारने की जरूरत : बालाकृष्णन पुणे विस्फोट में एक माह बाद भी सुराग नहीं साइना ने आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में रचा इतिहास मेनका की सरपरस्ती में बरेली दंगों की जांच करेगी भाजपा भारत ने लाहौर हमलों में हाथ होने के आरोप नकारे
अन्य फोटो
शोएब ने कहा कि हां, यह सच है कि याद दिलाने के बावजूद केकेआर ने मुझे भुगतान नहीं दिया है।
पाकिस्तान के विवादास्पद तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पुष्टि की है कि इंडियन प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक उन्हें भुगतान का पैसा नहीं दिया है।
बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान की टीम के उन्हें अब तक भुगतान नहीं करने की रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए शोएब ने कहा कि यह सही है।
शोएब ने कहा कि हां, यह सच है कि याद दिलाने के बावजूद उन्होंने मुझे भुगतान नहीं दिया है।
पाकिस्तान का यह तेज गेंदबाज आईपीएल के पहले टूर्नामेंट में केकेआर के लिए खेला था और उन छह पाकिस्तानी खिलाड़ियों में शामिल था, जिसका अनुबंध 2008 में मुंबई आतंकी हमले के बाद रद्द कर दिया गया था।
शोएब ने कहा कि मुंबई घटना के बाद केकेआर ने उनसे कहा था कि वे उन्हें भुगतान करने के बाद बेचना चाहते हैं और इस संबंध में दस्तावेज पर हस्ताक्षर भी हुए थे। लेकिन अब तक मुझे भुगतान नहीं किया गया है।

ई-मेल

लिखे (0)






