महीने के अंत तक नई पार्टी बना सकते हैं अमर उड़ीसा में आईपीएल टिकटों को लेकर उत्साह नहीं राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भिखारियों से मुक्त होगी दिल्ली नाइटराइडर्स का विजय अभियान जारी, मैथ्यूज फिर चमके संदेह के घेरे में शलाका सम्मान, साहित्यकार हुए लामबंद खिलाड़ियों को सजा देना जरूरी था: बट आईपीएल के मैचों में सट्टा खिलाने के आरोपी गिरफ्तार एएडी इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण स्थगित सोहराबुद्दीन मामले में फिर सुप्रीम कोर्ट जा सकती है सीबीआई दुबई में सात भारतीयों को सजा-ए-मौत का इंतजारः रिपोर्ट
कोलकाता नाइट राइडर्स के सह मालिक शाहरूख खान ने बुधवार को कहा कि भले ही उनकी टीम ने विदेशी क्रिकेटरों का कोटा पूरा कर लिया हो, लेकिन वे आईपीएल फ्रेंचाइजी में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शामिल करना पसंद करते।
शाहरुख ने कहा कि हमने आईपीएल के पहले सत्र में कई खिलाड़ियों को खिलाया और दूसरे में किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को खेलने की अनुमति नहीं दी गई। इस साल हमारे पास ज्यादा स्लाट नहीं थे, लेकिन अगर हमारे पास होता तो हम उन्हें अपनी टीम में लेना पसंद करते। उन्होंने कहा कि इस साल हमारे पास केवल एक स्लाट था और हमने शेन बांड को लिया क्योंकि हमें एक तेज गेंदबाज की जरूरत थी। हम किसी भी देश के एक खिलाड़ी को लेना पसंद करते, जो हमारी टीम के लिए बढ़िया करता।
पाकिस्तानी खिलाड़ियों की 19 जनवरी को हुई नीलामी में अपमान के बारे में शाहरुख ने कहा कि उनका स्वागत किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अगर इसमें कोई मुद्दा था तो इसे उचित तरीके से सुलझाया जा सकता था। मुझे लगता है कि मेरा देश लोकतांत्रिक पक्ष लेता है और हमें सभी को आमंत्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी खुद को राजनीति में (फिल्मों या खेलों में) लिप्त नहीं रखा है। हम एक शानदार लोकतांत्रिक और खुशहाल देश हैं।

ई-मेल

लिखे (0)






