'अंकल' पर कयास लगा रही है मुंबई एटीएस लोकसभा में हंगामा, बैठक 12 अप्रैल तक स्थगित श्रीलंकाः फोंसेका के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरू उंगली में चोट के कारण स्मिथ आईपीएल से बाहर भारत में अधिग्रहण का विकल्प खुला रखा है: आरकाम जिम्बाब्वे करेगा भारत-श्रीलंका की मेजबानी सरकारी व निजी बीमा कंपनियों में लंबित दावों में अंतर आईपीएल में खेलने लायक नहीं हूं: लारा इसरो घटना: मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश इसरो के बाहर गोलीबारी अपरिपक्व प्रयास: चिदंबरम
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की युवा टीम पर बुधवार को दूसरे टेस्ट में भारत की शानदार जीत के तुरंत बाद उदार हृदय भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बांग्लादेशी ड्रेसिंग रूम में जाकर घरेलू टीम के क्रिकेटरों के शानदार प्रदर्शन के लिए उनकी पीठ थपथपाई।
टेस्ट क्रिकेट में 13000 रन पूरे करने के लिए सीरीज के प्रायोजक से स्मृति चिन्ह पाने वाले तेंदुलकर स्वागत समारोह के बाद सीधे इस देश की टीम के सहायक कोच खालिद महमूद के साथ खिलाड़ियों के रूम में गए। तेंदुलकर ने बांग्लादेश के खिलाड़ियों से कहा कि दूसरी पारी में बुधवार को टीम के ढह जाने के अलावा उन्होंने पिछली तीन पारियों में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन वे अनुभव के साथ साथ सीख जाएंगे।
बांग्लादेश के कप्तान साकिब अल हसन ने भी मैच के बाद अपनी नियमित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ी से बात करके हमारे खिलाड़ी प्रसन्न हैं। कप्तान हसन ने कहा कि हम सुधार कर रहे हैं। यहां तक कि स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदलकर भी इस बात को मानते हैं कि हमारी टीम में सुधार हो रहा है और हम अनुभव से और सीखेंगे।

ई-मेल

लिखे (0)






