गुरुवार, 11 मार्च, 2010 | 07:50 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो जहीर ने दूसरे टेस्ट में भारत को दस विकेट से जीत दिलाने के बाद कहा कि गेंदबाजी में काफी चीजें अनुभव से आती हैं।
यह मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं: जहीर
मीरपुर, एजेंसी
First Published:27-01-10 04:00 PM
Last Updated:27-01-10 04:01 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

जहीर खान के दस विकेट बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में हराने में काफी महत्वपूर्ण साबित हुए, लेकिन इस भारतीय तेज गेंदबाज को लगता है कि वह अब भी गेंदबाजी के लिए पूरी फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं।

जहीर की पिछले साल अगस्त में कंधे की सर्जरी हुई थी और उन्होंने कहा कि चोटिल होने के बाद मिले वक्त में उन्हें अपनी गेंदबाजी पर काम करने का समय मिला, लेकिन वह अब भी अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं।

जहीर ने दूसरे टेस्ट में भारत को दस विकेट से जीत दिलाने के बाद कहा कि गेंदबाजी में काफी चीजें अनुभव से आती हैं। मैंने अपना करियर कुछ देर से शुरू किया और चोटों के कारण भी टीम से बाहर रहा।
 
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि चोटों ने मुझे गेंदबाजी पर काम करने में मदद की। मैं भाग्यशाली था कि मैं अपनी गेंदबाजी पर काम कर वापसी कर पाया।
    
जहीर को इस शानदार प्रदर्शन से मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया, लेकिन उन्हें लगता है कि वह इससे भी बेहतर कर सकते हैं।

जहीर ने कहा कि अभी मुझे फिटनेस के मामले में लंबी दूरी तय करनी है। लेकिन चोट के बाद वापसी कर शानदार गेंदबाजी करना संतोषजनक है। मैंने इस सत्र की शुरूआत सकारात्मक तरीके से की।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
धूप
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 06:37 AM
  : 18:26 PM
  : 25%
अधिकतम
तापमान
28.7°
.
|
न्यूनतम
तापमान
14.7°