विपक्ष का विरोध, सरकार ने रोका परमाणु विधेयक पूर्वोत्तर में मीडिया पर आतंकवादी समूहों व सरकार का दबाव बसपा का शक्ति प्रदर्शन, 20 लाख लोगों का हुजूम आगे के मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे: धोनी 'गांधी विरासत मिशन' शुरू करेगी सरकार 'लश्कर के निशाने पर भारत के कुल 20 ठिकाने' फुटबॉल विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे चोटिल बेकहम थाईलैंड में विशाल रैली, संसद भंग करने का अल्टीमेटम भोपाल हवाई अड्डे पर जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार सरकोजी को क्षेत्रीय चुनावों में लग सकता है करारा झटका
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल असन ने कहा कि भारत के खिलाफ मीरपुर टेस्ट में दस विकेट की हार का कारण सुबह अच्छी शुरुआत के बाद सहज हो जाना और तेज गेंदबाज जहीर खान की घातक गेंदबाजी रहा।
बांग्लादेश ने सुबह पहले घंटे अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन इसके बाद नाटकीय तरीके से 22 रन के अंदर उसे सात विकेट गिर गए। शाकिब ने स्वीकार किया कि जब मोहम्मद अशरफुल और शहादत हुसैन बल्लेबाजी कर रहे थे तब मैच को हल्के से लेना उनकी गलती थी।
उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जब शहादत और अशरफुल बल्लेबाजी कर रहे थे तो हम थोड़ा सहज हो गए। हम ड्रेसिंग रूम में हंस रहे थे और हमने खेल पर ध्यान नहीं दिया। हमें यह सोचना चाहिए कि विकेट कड़ा हो सकता है। हम उस स्थिति से नहीं निबट पाए।
शाकिब ने कहा कि यह अब भी बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट था। हम अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए। पुरानी गेंद रिवर्स स्विंग ले रही थी लेकिन हमें उससे तालमेल बिठाना चाहिए था। जहीर खान ने हालांकि बहुत अच्छी गेंदबाजी की और उन्हें इसका श्रेय जाना चाहिए।
शाकिब से जब पूछा गया कि टेस्ट क्रिकेट की चोटी की टीम के खिलाफ खेलने को लेकर क्या उन पर दबाव था, उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर हम दबाव में थे। वह नंबर एक टीम है, इसलिए हम उनसे कई बातें सीख सकते थे।

ई-मेल

लिखे (0)






