महीने के अंत तक नई पार्टी बना सकते हैं अमर उड़ीसा में आईपीएल टिकटों को लेकर उत्साह नहीं राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भिखारियों से मुक्त होगी दिल्ली नाइटराइडर्स का विजय अभियान जारी, मैथ्यूज फिर चमके संदेह के घेरे में शलाका सम्मान, साहित्यकार हुए लामबंद खिलाड़ियों को सजा देना जरूरी था: बट आईपीएल के मैचों में सट्टा खिलाने के आरोपी गिरफ्तार एएडी इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण स्थगित सोहराबुद्दीन मामले में फिर सुप्रीम कोर्ट जा सकती है सीबीआई दुबई में सात भारतीयों को सजा-ए-मौत का इंतजारः रिपोर्ट
अन्य फोटो
धोनी टीम की सीरीज में आसान जीत से खुश हैं लेकिन उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को आत्ममुग्धता से बचना होगा।
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारत की बांग्लादेश पर सीरीज में जीत के बाद तेज गेंदबाज जहीर खान की जमकर तारीफ की और कहा कि उनके गेंदबाजों ने दूसरे टेस्ट मैच में बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिच पर अच्छी भूमिका निभाई।
धोनी ने भारत की दूसरे टेस्ट मैच में दस विकेट से और सीरीज में 2-0 से जीत के बाद कहा कि गेंद पुरानी हो गई थी और विकेट लगातार धीमा होता जा रहा था। यही वजह थी कि हम इस विकेट पर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। अगर आप पहले बल्लेबाजी करते तो आपको 600 रन से अधिक का स्कोर बनाना होता या फिर दोबारा बल्लेबाजी करनी पड़ती। इसलिए यह मुश्किल था लेकिन मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाजों ने बेहतरीन भूमिका निभाई।
जहीर ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 87 रन देकर सात विकेट लिए। धोनी ने बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज की तारीफ करते हुए कहा कि गेंद पुरानी हो गई थी और उसे रिवर्स स्विंग मिल रहा था। गेंद नीची भी रह रही थी इसलिए हमें लगा कि एलबीडब्ल्यू के कुछ फैसले हमारे पक्ष में जा सकते हैं और इसलिए जहीर को लंबे स्पैल तक गेंदबाजी सौंपी गई।
धोनी ने बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा की भी तारीफ की जिन्होंने दूसरी पारी में दो विकेट लिए। उन्होंने कहा कि ओझा को भी श्रेय जाता है, जिन्होंने मोहम्मद अशरफुल का महत्वपूर्ण विकेट लिया।
धोनी टीम की सीरीज में आसान जीत से खुश हैं लेकिन उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को आत्ममुग्धता से बचना होगा। भारतीय कप्तान ने कहा कि हम हमेशा बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। पिछले 12 महीने से हमने वनडे और टेस्ट दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया। सुधार के लिए हमेशा गुंजाइश रहती है लेकिन परिणाम बहुत संतोषजनक रहा।
धोनी हालांकि टीम के कई खिलाड़ियों के चोटिल होने से चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि सीरीज में काफी खिलाड़ी चोटिल हुए इसलिए मैं थोड़ा चिंतित हूं। आशा है कि खिलाड़ी (वीवीएस लक्ष्मण और युवराज सिंह) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे।
वहीं बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने दूसरे टेस्ट में हार के लिए विकेट को दोषी नहीं ठहराया लेकिन कहा कि उनके बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि हम अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए विशेषकर लंच से पहले के एक घंटे में हमारी बल्लेबाजी खराब रही। विकेट में कुछ भी गड़बड़ी नहीं थी।
शाकिब ने स्वीकार किया भारतीय टीम ने उन्हें टेस्ट सीरीज में हर विभाग में पीछे छोड़ा। उन्होंने कहा कि हमने अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया लेकिन कुछ गड़बड़ी हुई और हमें उसका पता लगाना होगा। सकारात्मक पहलू यह रहा कि हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और दो खिलाड़ियों ने शतक जमाए।
अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मैच में 149 रन देकर दस विकेट लेने वाले जहीर खान ने कहा कि इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुने गए जहीर ने कहा कि यह मुश्किल था क्योंकि विकेट धीमा था, लेकिन एक बार जब रिवर्स स्विंग मिलने लगी तो गेंदबाजों का काम आसान हो गया। आज मैंने जिस तरह से गेंदबाजी की उससे मैं खुश हूं और इससे मेरा मनोबल बढ़ेगा।
जहीर के मुताबिक उन्हें अब भी अपनी फिटनेस पर काम करने की जरूरत है। कंधे को फिट रखने के लिए उन्हें लगातार कसरत करनी होगी और ज्यादा से ज्यादा गेंदबाजी करनी होगी। जहीर ने माना कि वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ई-मेल

लिखे (0)






